अभिजीत दीपके के आंदोलन के बाद थर-थर कांप रहा पाकिस्तान, गृह मंत्री बोले- कॉकरोच सबकुछ पलट देंगे

Amanat Ansari 31 Jul 2026 05:56: PM 1 Mins
अभिजीत दीपके के आंदोलन के बाद थर-थर कांप रहा पाकिस्तान, गृह मंत्री बोले- कॉकरोच सबकुछ पलट देंगे

इस्लामाबाद: भारत में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चले लंबे आंदोलन का असर अब पाकिस्तान तक पहुंच गया है. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने युवाओं के विद्रोह को लेकर आशंका जताई है कि अगर ‘कॉकरोच’ एक साथ आ जाएं तो वे सब कुछ पलट सकते हैं.

नकवी ने एक कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान भारी कर्ज में डूबा है और आर्थिक हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलते हुए स्वीकार किया कि सिस्टम पूरी तरह ढह चुका है. पिछले 70 सालों से इस सिस्टम को घसीटने की कोशिश की गई, लेकिन अब स्थिति यह है कि बजट में सिर्फ इतना कहा जा सकता है कि इस साल कितना लोन लिया गया.

उन्होंने युवाओं की नाराजगी का जिक्र करते हुए कहा, “हम अपने युवाओं को वह जगह नहीं दे पा रहे हैं जो वे चाहते हैं. आप उन्हें युवा या कॉकरोच कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन अगर ये कॉकरोच एक साथ आ गए तो वे सबकुछ पलट देंगे.” नकवी ने भारत में हुए CJP आंदोलन का अप्रत्यक्ष संदर्भ देते हुए चेतावनी दी कि युवाओं की मांगें पूरी नहीं होने पर विद्रोह हो सकता है.

भारत में CJP के आंदोलन के दबाव में तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था. सीजेआई सूर्यकांत की कॉकरोच संबंधी टिप्पणी के बाद अभिजीत दीपके ने यह संगठन बनाया था, जिसने छात्रों और युवाओं को बड़े पैमाने पर जोड़ा.

Cockroach Cockroaches Pakistan Protest Pakistan in Fear Mohsin Naqvi

Recent News