MP Crime News: इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने गर्ल्स कॉलेज की बीएससी छात्रा होने के बावजूद अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती करने वाले व्यक्ति के खिलाफ महिला थाने में FIR दर्ज कराई है. युवती का आरोप है कि आरोपी ने खुद को राहुल नाम से हिंदू बताकर उससे संपर्क साधा. दोस्ती के दौरान एक दिन घुमाने ले जाते हुए उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया, जिससे युवती की हालत बिगड़ गई.
इसके बाद आरोपी उसे अपने खजराना स्थित घर ले गया और रेड बुल पिलाकर उसे बेहोश कर दिया. युवती के होश में न आने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका नग्न वीडियो भी बना लिया. जब युवती को होश आया तो आरोपी ने अपनी असली पहचान बताई. उसका नाम अब्दुल अजीज पठान है. उसने युवती को धमकी दी कि अगर वह इस्लाम स्वीकार नहीं करती और कलमा नहीं पढ़ती, तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. युवती ने बताया कि कई महीनों तक आरोपी ने उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया.
वह उसे जबरन हिजाब पहनाता था और दूसरों के सामने मुसलमान बताकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालता था. सितंबर 2025 में युवती गर्भवती हो गई. जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने कहा कि वह तभी निकाह करेगा जब युवती पूरी तरह मुसलमान बन जाएगी. आरोप है कि आरोपी ने जबरन गर्भपात की दवाइयां खिलाईं, जिससे युवती की तबीयत बहुत खराब हो गई. इसके बाद आरोपी उसे अकेला छोड़कर भाग गया. युवती जब आरोपी की दूसरी सगाई रोकने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं.
युवती ने अपनी शिकायत में कहा, ''वह मुझे लगातार डराता रहता था कि कलमा न पढ़ने पर वह मुझे बदनाम कर देगा. उसने मुझे अपनी रखैल बना रखा था और मेरी हिंदू पहचान मिटाने की पूरी कोशिश की. मुझे अब सिर्फ न्याय चाहिए.'' इस मामले में श्री राजपूत करणी सेना ने युवती का साथ दिया. प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दीक्षित और अन्य सदस्यों ने युवती को थाने तक पहुंचाया और दुष्कर्म तथा धार्मिक स्वतंत्रता से संबंधित कानूनों के तहत मुकदमा दर्ज करवाया. करणी सेना ने इंदौर में बढ़ रहे ऐसे मामलों के खिलाफ जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है.