अयोध्या में सरयू नदी में मटन-शराब पार्टी! वायरल वीडियो के बाद 3 गिरफ्तार, एक फरार

Amanat Ansari 19 Jul 2026 06:11: PM 1 Mins
अयोध्या में सरयू नदी में मटन-शराब पार्टी! वायरल वीडियो के बाद 3 गिरफ्तार, एक फरार

अयोध्या: पवित्र सरयू नदी में नाव पर मटन पार्टी और शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वाराणसी के गंगा कांड के कुछ ही दिनों बाद अयोध्या में यह नया विवाद सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर आक्रोश पैदा कर दिया. वीडियो में चार युवक गुप्तार घाट के पास सरयू नदी में नाव पर बैठकर मटन खाते और शराब का सेवन करते दिख रहे हैं.

एक युवक वीडियो में उत्साहित होकर कहता है, ''भइया, आज बहुत समय बाद मटन पार्टी हुई है... बकरे का भुसुड्डी किया है... दिल जीत लिया...'' उन्होंने साथियों के नाम भी लिए. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई. नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे चारों युवकों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश निषाद, जितेंद्र निषाद और राजकुमार निषाद के रूप में हुई है. एक आरोपी अभी फरार है. पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने नदी को पवित्र मानने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई.

इससे पहले जून में वाराणसी में गंगा नदी पर नाव में चिकन पार्टी और बीयर पीने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. मार्च में भी गंगा पर इफ्तार पार्टी के दौरान चिकन बिरयानी वाले वीडियो पर 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. अयोध्या में इस घटना ने राम नगरी की पवित्रता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Meat party Saryu River Ayodhya News

Recent News