नेपाल में बाढ़ का कहर, एक ही घर से मिली 24 शव, बाढ़ ने उजाड़ दिया पूरा परिवार!

Global Bharat 01 Sep 2026 10:23 AM 1 Mins
नेपाल में बाढ़ का कहर, एक ही घर से मिली 24 शव, बाढ़ ने उजाड़ दिया पूरा परिवार!

नई दिल्ली : नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने तबाही की ऐसी तस्वीर सामने रखी है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है. नुवाकोट जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक ही घर से बड़ी संख्या में शव बरामद किए गए. शुरुआती जानकारी में एक घर से 24 लोगों की लाश मिलने की बात सामने आई है, जिनमें 13 महिलाएं और 11 पुरुष बताए जा रहे हैं. हालांकि, ताजा स्थानीय रिपोर्टों में नुवाकोट के वेत्रावती इलाके में एक घर से 23 शव मिलने की सूचना भी दी गई है. 

इस भयावह हादसे के बीच नेपाल और तिब्बत में आई फ्लैश फ्लड से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के मुताबिक सोमवार तक इस आपदा में कम से कम 955 लोगों की मौत हो चुकी थी और 4,400 से ज्यादा लोग लापता बताए गए. नेपाल में ही सैकड़ों शव बरामद किए जा चुके हैं.

नुवाकोट उन इलाकों में शामिल है जहां बाढ़ ने घरों, सड़कों और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचाया. नेपाल के अधिकारियों के मुताबिक नुवाकोट से बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की सूचना है और राहत एवं बचाव दल लगातार मलबे और नदी किनारे तलाशी अभियान चला रहे हैं.

कई शव बाढ़ के तेज बहाव में बहकर दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना भी बड़ी चुनौती बन गया है. प्रशासन और सुरक्षा बल शवों की पहचान, डीएनए सैंपलिंग और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं. इस बीच सुरंगों में फंसे जलविद्युत परियोजनाओं के कर्मचारियों को निकालने के लिए भी अभियान जारी है.

नेपाल की यह आपदा अब देश की सबसे भयावह प्राकृतिक त्रासदियों में गिनी जा रही है, जहां हजारों परिवार अपनों की तलाश में राहत केंद्रों और अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं.

Nepal Flood Nuwakot Flood 24 Bodies 955 Deaths 4400 Missing

Description of the author

Recent News