तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance के बयान का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. Vance ने हाल ही में कहा था कि ट्रंप इजरायल के दुनिया में एकमात्र शक्तिशाली मित्र हैं. इस पर नेतन्याहू ने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि इजरायल के कई अन्य मित्र भी हैं.
नेतन्याहू ने Fox News को दिए इंटरव्यू में कहा, ''हमारे पास व्हाइट हाउस के अलावा कुछ अन्य मित्र भी हैं. जैसे कि एक छोटा सा देश जिसका नाम भारत है. वहां 1.4 अरब लोग रहते हैं और वहां हमें बहुत बड़ा समर्थन मिलता है.''
क्या था पूरा विवाद?
JD Vance ने इजरायल से अमेरिका-ईरान शांति समझौते का समर्थन करने को कहा था और इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों पर सवाल उठाए थे. Vance का कहना था कि इजरायल को ट्रंप को अपना एकमात्र सहयोगी मानना चाहिए. नेतन्याहू ने हालांकि Vance के साथ अपने अच्छे संबंधों को स्वीकार किया, लेकिन कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि हम हर मुद्दे पर सहमत हों.
उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस में हमारा सबसे बड़ा मित्र” बताया और किसी दरार से इनकार किया. नेतन्याहू ने आगे कहा कि कई देशों के नेता उनसे संपर्क करते हैं, इजरायल की सैन्य क्षमता, AI और साइबर एक्सपर्टीज की तारीफ करते हैं और डील करना चाहते हैं.