हमास, हिज्बुल्लाह, हूती... खामेनेई के जनाजे में सब मौजूद... ईरान की चालबाजी से अमेरिका-इजरायल हैरान!

Amanat Ansari 06 Jul 2026 08:04: PM 1 Mins
हमास, हिज्बुल्लाह, हूती... खामेनेई के जनाजे में सब मौजूद... ईरान की चालबाजी से अमेरिका-इजरायल हैरान!

तेहरान: ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हमास, हिज्बुल्लाह और हूती विद्रोहियों की उपस्थिति. ईरान ने इस मौके पर दुनिया को साफ संदेश दिया कि हाल के युद्धों, इजराइल के हमलों और अमेरिकी दबाव के बावजूद उसका Axis of Resistance अभी खत्म नहीं हुआ है.

कौन-कौन पहुंचा?

  • हिज्बुल्लाह (लेबनान): वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद फनीश के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल.  
  • हमास (फिलिस्तीन): राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख मोहम्मद दरविश समेत अन्य सदस्य.  
  • इस्लामिक जिहाद और हूती (यमन): उनके वरिष्ठ नेता भी शामिल.

ईरान समर्थित इन गुटों को अमेरिका और इजराइल आतंकवादी संगठन मानते हैं. हाल के महीनों में इजराइल ने इन पर भारी हमले किए थे, लेकिन खामेनेई के जनाजे में इनकी मौजूदगी ने इजराइल को साफ चेतावनी दी है कि क्षेत्रीय चुनौतियां अभी बरकरार हैं. ईरान ने इस समारोह को सिर्फ अंतिम विदाई नहीं, बल्कि राजनीतिक और वैचारिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी इस्तेमाल किया.

Ali Khamenei funeral Hamas Houthis Hezbollah

Recent News