Bhojpuri actress Monalisa video: भोजपुरी की मसहूर अदाकारा मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Monalisa Instagram) से एक हॉट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अलग-अलग अंदाज में दिख रहीं है. मोनालिसा की कातिल अदा देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि मोनालिसा आए दिन अपने ग्लैमरस और सिजलिंग अवतार से सोशल मीडिया का पारा हाई करती रहती हैं, लेकिन इस बार कुछ नया है....

कौन हैं मोनालिसा
बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है और यह एक लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री हैं और टेलीविजन पर्सनालिटी भी हैं. उनका जन्म 21 नवंबर 1982 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था. मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की थी, लेकिन भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने के बाद उन्हें असली पहचान मिली.

उन्होंने कई हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और उनके अभिनय व डांस की बड़ी सराहना होती है. मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री के प्रमुख सितारों जैसे निरहुआ, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ भी काम किया है. उन्होंने न केवल भोजपुरी सिनेमा में बल्कि हिंदी, बंगाली, तमिल, कन्नड़, और उड़िया फिल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

2016 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 में भाग लिया और अपनी खूबसूरती और चार्म से दर्शकों का दिल जीता. शो के दौरान ही उन्होंने भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की, जिससे वह एक बार फिर सुर्खियों में आईं. वर्तमान में मोनालिसा भारतीय टेलीविजन के कई शो में भी काम कर रही हैं, जिनमें खास तौर पर सुपरनैचुरल सीरीज नज़र और नमक इश्क का शामिल हैं.

उनके अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जहां वह अपने ग्लैमरस फोटोज और डांस वीडियो शेयर करती हैं. मोनालिसा ने कड़ी मेहनत और टैलेंट के बलबूते पर भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है और आज भी वह अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत रही हैं.
