अटकलों के बीच नीतीश कुमार ने RJD में शामिल होने को लेकर दिया बयान, कहा आरजेडी के साथ...

Global Bharat 06 Sep 2024 04:21: PM 1 Mins
अटकलों के बीच नीतीश कुमार ने RJD में शामिल होने को लेकर दिया बयान, कहा आरजेडी के साथ...

बिहार में लागातर सियासी हलचल चल रही थी और दावा किया जा रहा था कि नीतीश कुमार की अगुवाई में जदयू पार्टी एक बार फिर से आरजेडी के साथ गठबंधन कर सकती है. उसी दावे पर अब नीतीश कुमार ने अब अपना पत्ता खोलते हुए विराम लगा दिया है. नीतीश कुमार का कहना है कि दो बार गलती कर चुके हैं और अब आरजेडी के साथ नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि अब ऐसी गलती दोबारा नहीं करनी है. गौरतलब हो कि हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ मीटिंग हुई थी, जिसके बाद आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा था कि अपनों के लिए कोई भी कुर्बानी दी जा सकती है, लेकिन नीतीश कुमार ने बयान देकर सभी कयासों पर विराम लगा दिया है.

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए के साथ उनका स्वाभाविक गठबंधन है और हमेशा के लिए रहेगा. जानकारी मिली है कि भाजपा अध्यक्ष बिहार पहुंचे थे, जहां उन्होंने नीतीश कुमार के साथ मुलाकात की थी. नड्डा दो दिनों के दौरे पर बिहार में हैं और शनिवार को दरभंगा में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं. दावा किया गया है कि जेपी नड्डा पहले दरभंगा जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने पहले पटना जाना ज्यादा जरूरी समझा. वहीं नड्डा के इस कदम को नीतीश-तेजस्वी में कनेक्शन के तौर पर देखा जा रहा था.

गौरतलब हो कि एनडीए सरकार की केंद्र में वापसी पर नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा था कि हमसे गलती हुई थी, जो हम एनडीए को छोड़कर आरजेडी के साथ चले गए थे. उन्होंने कहा था कि अब हम सब मिलकर काम करेंगे. बता दें कि 2013 में भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए से गठबंधन तोड़ लिया था. इसके बाद नीतीश कुमार दोबारा एनडीए में शामिल हुए और कुछ महीनों के बाद फिर छोड़कर आरजेडी के साथ चले गए थे.

Recent News