नूंह के सिंगार गांव में ईद के बाद दो पक्षों में खूनी झड़प, महिला समेत कई घायल

Global Bharat 29 May 2026 02:01: AM 1 Mins
नूंह के सिंगार गांव में ईद के बाद दो पक्षों में खूनी झड़प, महिला समेत कई घायल

Nuh Violence :  नूंह जिले के थाना बिछोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंगार गांव में बकरीद की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी झड़प में बदल गया. इस घटना में एक गर्भवती महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के शाहरुख ने आरोप लगाया कि उनका परिवार घर पर खाना खा रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोग योजनाबद्ध तरीके से वहां पहुंचे और हमला कर दिया. शाहरुख का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके परिवार को निशाना बनाया गया. इस हमले में उनके भाई को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पांच महीने की गर्भवती भाभी भी घायल हो गईं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बचाव करने आए अन्य लोगों पर भी हमला किया गया.

वहीं मौके पर मौजूद खुर्शीद ने बताया कि ईद की नमाज के बाद लोग अपने घर लौट रहे थे, तभी दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया. इस दौरान कई लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि कुल 6 से 7 घायल मरीजों को उपचार के लिए लाया गया था. घायलों के सिर, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें पाई गई हैं. कुछ लोगों के जबड़े टूटने की भी जानकारी सामने आई है, जबकि एक व्यक्ति का हाथ भी फ्रैक्चर हुआ है. सभी गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज और मंडीखेड़ा अस्पताल रेफर किया गया है.

 पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Nuh violence Singar village clash Eid Bakrid dispute Haryana communal clash injured hospital case

Description of the author

Recent News