जोधपुर में मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना का घिनौना चेहरा बेनकाब, महिला के साथ गंदी हरकत करने का वीडियो वायरल

Amanat Ansari 02 Sep 2025 03:29: PM 1 Mins
जोधपुर में मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना का घिनौना चेहरा बेनकाब, महिला के साथ गंदी हरकत करने का वीडियो वायरल

नई दिल्ली: जोधपुर में एक तांत्रिक बाबा के काले कारनामों का पर्दाफाश हुआ है, जो तंत्र-मंत्र और वशीकरण का झांसा देकर लोगों को ठगता था. यह व्यक्ति घंटाघर साइकिल मार्केट क्षेत्र में किताबों की दुकान चलाने के साथ-साथ मदरसे में शिक्षक के रूप में भी काम करता था.

हाल ही में वायरल एक वीडियो में वह एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दिया, जिसके बाद उसका असली चेहरा सामने आया. वीडियो के वायरल होने के बाद वह दुकान पर ताला लगाकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है और कई लोग उसकी दुकान पर पहुंचे, लेकिन वह पहले ही भाग चुका था. चर्चा है कि ऐसे और भी वीडियो हो सकते हैं, जो उसके गलत कामों को उजागर कर सकते हैं.

सोजती गेट थाना प्रभारी माणक लाल विश्नोई ने बताया कि वीडियो में वह व्यक्ति महिला के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहा है. पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई पीड़ित शिकायत लेकर नहीं आया, इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसका ठिकाना कहां है.

उसका मोबाइल नंबर भी बंद है और दुकान पर ताला लगा हुआ है. पुलिस ने शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की बात कही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह तांत्रिक अंधविश्वास का फायदा उठाकर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाता था और ठगी की वारदात करता था. सोमवार को एक के बाद एक 5 वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वीडियो में वह अलग-अलग महिलाओं के साथ गंदी हरकत कर रह है.

rajasthan video maulana video rajasthan news jodhpur news

Recent News