होर्मुज स्ट्रेट में सनसनी! नेवल माइन से टकराया तेल टैंकर, हुआ भीषण धमाका

Amanat Ansari 26 Jul 2026 07:30: PM 1 Mins
होर्मुज स्ट्रेट में सनसनी! नेवल माइन से टकराया तेल टैंकर, हुआ भीषण धमाका

तेहरान: विश्व के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. एक तेल टैंकर नेवल माइन (बारूदी सुरंग) से टकराने के बाद भीषण धमाके से फट गया. ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने इस घटना की पुष्टि की. रिपोर्ट के अनुसार, टैंकर ईरान द्वारा निर्धारित सुरक्षित रास्ता छोड़कर आगे बढ़ रहा था, तभी वह माइन से टकरा गया.

ईरानी अधिकारियों की ओर से अभी तक इस हादसे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हादसे में जान-माल की क्षति या क्रू मेंबर्स की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है. यह घटना अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है.

हाल ही में अमेरिका ने ईरान पर हमले किए थे, जिसके बाद क्षेत्र में टैंकरों पर हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं. ईरान ने कहा है कि अमेरिकी हमले रुकने के बाद उसने भी जवाबी कार्रवाई रोक दी है, लेकिन स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है. होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल निर्यात होता है, ऐसे में इस इलाके में कोई भी घटना वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर डाल सकती है.

Iran America War Iran Naval Mine Blast Hormuz Naval Mine Blast

Recent News