13 दिनों तक ईरान पर हमले के बाद ट्रंप ने टेके घुटने, स्ट्राइक्स रोके

Amanat Ansari 26 Jul 2026 05:27: PM 1 Mins
13 दिनों तक ईरान पर हमले के बाद ट्रंप ने टेके घुटने, स्ट्राइक्स रोके

तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर लगातार 13 दिनों तक चले सैन्य हमलों को अचानक रोक दिया है. पेंटागन के चिंताजनक हथियार स्टॉक, कूटनीतिक गतिविधियों में तेजी और बड़े युद्ध के जोखिम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. Axios की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने सेना को नया स्ट्राइक प्लान दिए जाने के बावजूद हमले रोकने का आदेश दिया.

व्हाइट हाउस के अनुसार, ट्रंप हमेशा से कूटनीतिक समाधान चाहते थे, लेकिन अगर ईरान हार्मुज जलडमरूमध्य में हमले या अमेरिकी सहयोगियों पर कार्रवाई जारी रखता है तो सभी सैन्य विकल्प खुले रखे गए हैं.

हमले क्यों रोके गए?

  • मिसाइलों की कमी: पेंटागन ने चेतावनी दी कि आगे बढ़ने पर पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों का स्टॉक खत्म हो सकता है. हाल के महीनों में 1200 से ज्यादा पैट्रियट मिसाइलें इस्तेमाल हो चुकी हैं.
  • डिप्लोमेसी की उम्मीद: ओमान के प्रतिनिधिमंडल ने तेहरान में बातचीत शुरू की है. ट्रंप ने कहा कि ईरान अब बातचीत के लिए ज्यादा गंभीर होता जा रहा है.
  • सलाहकारों की चेतावनी: उपराष्ट्रपति JD वेंस और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ चेयरमैन जनरल डैन केन ने बड़े संघर्ष की आशंका जताई.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में कहा कि ईरान अभी तुरंत डील के लिए तैयार नहीं है, लेकिन बातचीत जारी रहेगी.
अमेरिका ने हमले रोक दिए हैं, लेकिन पेंटागन नई या विस्तृत कार्रवाई के लिए तैयारियां जारी रखे हुए है. फिलहाल कूटनीति को प्राथमिकता दी जा रही है.

Donald Trump US strikes on Iran Iran-US diplomacy

Recent News