सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद ओम बिरला भी एक्शन! TMC के 20 बागी सांसदों को 7 दिन का समय

Amanat Ansari 26 Aug 2026 03:09 PM 1 Mins
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद ओम बिरला भी एक्शन! TMC के 20 बागी सांसदों को 7 दिन का समय

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी लोकसभा सांसदों के खिलाफ अयोग्यता की लड़ाई में बुधवार को बड़ा मोड़ आ गया. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इन सांसदों को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है.

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए इन 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया था. कोर्ट ने मामले को 28 अगस्त को फिर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है.  

TMC ने जून में इन सांसदों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं स्पीकर के पास दायर की थीं. आरोप है कि ये सांसद पार्टी छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो गए और NDA का समर्थन करने की घोषणा की. TMC का कहना है कि यह एंटी-डिफेक्शन लॉ (दसवीं अनुसूची) के तहत अयोग्यता का आधार है.  

TMC की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने इसे पार्टी की बड़ी सफलता बताया. उन्होंने कहा कि दो महीने तक याचिका पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद स्पीकर को नोटिस जारी करना पड़ा. स्पीकर के नोटिस पर सांसदों का जवाब मिलने के बाद आगे की सुनवाई और फैसला हो सकता है.

TMC rebel MPs Abhishek Banerjee Lok Sabha Speaker Om Birla TMC disqualification case

Recent News