दुल्हन बोली- 90 लाख दो, वरना घूंघट नहीं उठाऊंगी, दूल्हे को जिंदा जलाने की कोशिश!

Amanat Ansari 13 Apr 2026 09:30: PM 1 Mins
दुल्हन बोली- 90 लाख दो, वरना घूंघट नहीं उठाऊंगी, दूल्हे को जिंदा जलाने की कोशिश!

Wedding Night Controversy: उत्तर प्रदेश में एक शादी की रात कथित तौर पर बुरे सपने में बदल गई, जब दुल्हन ने घूंघट उठाने के लिए 90 लाख रुपए की मांग कर दी. इससे दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया. दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के रिश्तेदारों पर धमकी देने और उन्हें मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है.

मुस्कान सिंह के अनुसार, यह घटना पिछले साल 29 अप्रैल को आगरा में उनके भाई की शादी कल्पना के साथ हुई थी. शादी की पहली रात को दुल्हन ने अपने पति से 90 लाख रुपए मांगे और कहा कि पैसे दिए जाने के बाद ही वह घूंघट उठाएगी. इस मांग से दूल्हे का परिवार स्तब्ध रह गया. जब पैसे नहीं दिए गए, तो दुल्हन ने कथित तौर पर अपना जेवर ले लिया और मायके चली गई.

पिछले साल जुलाई में दुल्हन के परिवार ने कथित तौर पर धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो दूल्हे के पूरे परिवार को जिंदा जला देंगे. कुछ हफ्तों बाद पत्नी के परिवार ने व्हाट्सएप के जरिए फिर पैसे की जबरन वसूली की कोशिश की. इस साल 26 मार्च को मामला और बिगड़ गया, जब दुल्हन के परिवार के लोग दूल्हे के घर पहुंचे और गाली-गलौज कर धमकियां देने लगे.

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने पीएनजी गैस पाइपलाइन में छेड़छाड़ कर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की. हालांकि, परिवार ने समय रहते पुलिस को फोन किया और पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया.

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मामला अदालत में ले गया. न्यायिक आदेश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच चल रही है. शादी की रात से शुरू हुआ विवाद अब कथित घातक साजिश के आरोपों तक पहुंच गया है. पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.

Agra bride dispute Rs 90 lakh demand wedding night controversy

Recent News