सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया एयर स्ट्राइक का वीडियो, महिला अफसरों ने बताई आतंकिस्तान को मिट्टी में मिलाने की कहानी

Rahul Jadaun 07 May 2025 11:34: AM 2 Mins
सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया एयर स्ट्राइक का वीडियो, महिला अफसरों ने बताई आतंकिस्तान को मिट्टी में मिलाने की कहानी

नई दिल्ली: पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने के बाद भारतीय सेना की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, इसमें सबसे खास बात ये रही कि सुरक्षाबलों की तरफ से महिला ऑफिसर्स को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए भेजा गया. जिसमें थल सेना से कर्नल सोफिया कुरैशी और एयर फोर्स की तरफ से विंग कमांडर व्योमिका सिंह थीं. इनके साथ ही विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे.

हमले का वीडियो किया जारी

रात में की गई इस एयर स्ट्राइक का वीडियो भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया. इस विडियो में दिखाया गया कि किस तरह से पाकिस्तान और पीओके के अंदर मौजूद आतंकी ट्रेनिंग कैंप को तबाह किया गया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से पाकिस्तान के अंदर चलाए जा रही आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने जमींदोज कर दिया है.

पाकिस्तान में घुस कर मारे आतंकी- कर्नल सोफिया

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में सबसे पहला निशाना सवाई नाला कैंप को बनाया गया है. जहां बड़े पैमाने पर आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जाती है. और ये हमले सिर्फ पीओके ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के अंदर मौजूद भी कई ट्रेनिंग सेंटर और आतंकियों के अड्डों को निशाना बनाया है. इस हमले के दौरान इस बात का बेहद खयाल रखा गया कि कोई भी सैन्य ठिकाना भारतीय सेना के निशाने पर ना आने पाए. इन हमलों के दौरान हिज्बुल मुजाहिद्दीन के ट्रेनिंग कैंप को भी टारगेट कर पूरी तरह से ध्वस्त किया गया है.

9 जगहों पर भारतीय सेना ने मचाई तबाही- व्योमिका सिंह

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद दूसरी महिला अधिकारी व्योमिका सिंह (विंग कमांडर, एयर फोर्स) ने भी जानकारी दी, उन्होंने बताया कि भारत ने रात रात 1:05 बजे से 1:30 तक ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की, इस दौरान 25 मिनट में 9 जगहों पर तय किए गए टारगेट पूरी तरह से ध्वस्त किये गए. इसके साथ ही व्योमिका सिंह ने भी बताया कि किस तरह से भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए, देश की बेटियों का सिंदूर मिटाने वालों को इस दुनिया से मिटा दिया है.

गुनहगारों को सजा देना जरूरी- विक्रम मिसरी

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि लगातार पाकिस्तान के अंदर आतंकियों को पनाह दी जा रही है. उन्होंने कहा कि पहलगाम के गनहगारों को सजा देना बेहद जरूरी थी, यही वजह है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकिवादियों के ठिकानों पर सटीक निशना साधा है, इस दौरान विदेश सचिव ने ये बात भी साफ कर दी कि सजा सिर्फ आतंकियों को ही नहीं बल्कि आतंकियों के आकाओं को भी मिलेगी.

 

Colonel Sofia Qureshi Wing Commander Vyomika Singh Indian Army Indian Army press conference attack in Pakistan Air strike in PoK

Recent News