Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को 1.12 अरब डॉलर का हुआ नुकसान, रिपोर्ट आई सामने

Rahul Jadaun 22 May 2025 11:11: PM 1 Mins
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को 1.12 अरब डॉलर का हुआ नुकसान, रिपोर्ट आई सामने

Operation Sindoor: जो लोग पूछ रहे थे कि पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर से कितना नुकसान हुआ है, उनके लिए जवाब आ चुका है, दरअसल वो रिपोर्ट सामने आ चुकी है जिसमें बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मार खाने के बाद पाकिस्तान को कितान आर्थिक नुकसान हुआ है, रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को 1.12 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. सरगोधा एयरबेस पर को इतना नुकसान पहुंचा है कि उसकी मरम्मत के लिए पाकिस्तान को 100 मिलियन डॉलर की जरूरत पड़ रही है. F-16 और C-130 का बेड़ा जो वहां रखा गया था, उसकी कीमत 349.52 मिलियन डॉलर और 40 मिलियन डॉलर थी. जबकि दो मोबाइल कमांड सेंटर जिनकी लागत करीब 10 मिलियन डॉलर थी, उन्हें भी तगड़ा नुकसान पहुंचा है.

बता दें कि 22 अप्रैल को पाकिस्तानी इस्लामी आतंकियों ने भारत के पहलगाम में हमला किया था, जिसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद पाक आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया था, जब पाकिस्तान ने भारतीय सेना पर हमला करने की कोशिश की तो भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर वहां की सरकार और सेना को सबक सिखाया था, जिसमें भिखारी पड़ौसी को 1.12 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है

Operation Sindoor Pakistan Field Marshal Asim Munir pak loss in operation sindoor

Recent News