पाकिस्तान की साजिश बेनकाब, सीमा पार से भेज रहा आतंकी!

Global Bharat 12 Jun 2024 03:59: PM 1 Mins
पाकिस्तान की साजिश बेनकाब, सीमा पार से भेज रहा आतंकी!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से लेकर आज दिनांक तक जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकवादी हमले हो चुके हैं. वहीं इन सभी हमले में पाकिस्तान के शामिल होने संकेत मिल रहे हैं. मारे गए आतंकवादियों के पास कुछ ऐसे सामान मिले हैं, जो संकेत दे रहा है कि पाकिस्तान ही सीमा पार से इन दहशतगर्दों को भेज रहा है. वहीं अब दावा किया जा रहा है कि जल्द ही भारत इसका बदला ले सकता है.

सवाल ये है कि आखिर ऐसे कयास क्यों लग रहे हैं. आतंकवादियों के बैग से ऐसा क्या मिला है जिसने पाकिस्तान पर शक को गहरा दिया है. बता दें कि आतंकियों के बैगपैक सुरक्षाबलों को तीन ग्रेनेड, एक लाख रुपए की भारतीय करेंसी, पाकिस्तान में बनी चॉकलेट मिले हैं.

साथ ही पाकिस्तान के चना और चपाती, पाकिस्तान में बनी दवाइयां और इंजेक्शन (पेन किलर्स), एक सिरिंज, 4 बैटरियों के दो पैक और कई राउंड गोलियां मिले हैं. ज्ञात रहे कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित हीरानगर सेक्टर में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो हुए. वहीं इस मुठभेड़ में कुल दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. लेकिन पिछले कुछ दिनों में लगातार हुई इन घटनाओं को देखते हुए सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- कठुआ में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर

इस दौरान मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकी का बैग सेना के हाथ लगा और जब उसकी जांच हुई और उसमे जो सामने आया उसने सभी के होश उड़ा दिए. आतंकवादी के बैग से पाकिस्तानी चॉकलेट और दवाइयों का मिलना बताता है कि आतंकी का क्नेक्शन पाकिस्तान से है.

तीन दिनों में हुई तीन घटनाओं से हर कोई सकते में है. आखिर कौन है जो भारत में अशांति फैला रहा है. कौन है जो भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है? कब से इसकी प्लानिंग चल रही थी.

क्या भारत में भी कोई है जो इन आतंकवादियों की मदद कर रहा है, ये तमाम सवाल है जिनके जवाब तो जांच के सैम सामने ही आ पाएंगे. लेकिन एक बात साफ़ है कि अगर इन हमलों का क्नेक्शन पडोसी मुल्क से निकला तो भारत किसी कीमत पर चुप नहीं बैठेगा.

Recent News