पाकिस्तान के तीन टुकड़े होना तय, ये 10 सबूत कर देंगे खुलासा, पाकिस्तान का अंत लगभग तय!

Rahul Jadaun 09 May 2025 07:43: PM 3 Mins
पाकिस्तान के तीन टुकड़े होना तय, ये 10 सबूत कर देंगे खुलासा, पाकिस्तान का अंत लगभग तय!

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तीन टुकड़े तय हैं, पाकिस्तान-भारत युद्ध पर 10 सबूत सामने आए हैं जिनसे पता चलता है कि पाकिसतान क्यों घुटनों पर है, और वो भारत से युद्ध करने की हालत में है भी या नहीं? इसी बात के लिए 10 सबूत हम आपको दिखाने वाले हैं जिससे पाकिस्तान की पूरी असलियत और युद्ध के मैदान में उसकी औकात पता चल जाएगी!

सबूत नंबर- 01: पाकिस्तान का सांसद बोला, शहबाज़ है डरपोक, मोदी का नाम लेने से डरता है!

पाकिस्तानी सांसद शाहिद अरशद ने संसद के अंदर ही अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को डरपोक बोला है. सांसद का कहना है कि हमारा पीएम कायर है वो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेने से भी डरता है.

सबूत नंबर- 02: बलूच सेना का हल्ला बोल, रैली, जश्न, पाक आर्मी पर अटैक, बनेगा देश?

भारतीय सेना के हमला करने के बाद पाकिस्तानी आर्मी की हालत बेहद खराब हो गई थी, क्योंकि एक तरफ तो भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के अंदर तबाही मचा रही थी, तो दूसरी तरफ बलूच आर्मी ने भी पाकिस्तानी सेना पर अटैक कर दिया था. ऐसे में पाकिस्तानी सेना की हालत खराब होती दिखी थी.

सबूत नंबर- 03: पाकिस्तान रक्षा मंत्री का खराब हुआ दिमाग, बड़बड़ाने का वीडियो आया!

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कुछ भी बोलते दिख रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के हालात ये हैं कि वो दिन में तीन-तीन बयान बदल रहे हैं. जिसके बाद पाकिस्तानी जनता भी सवाल खड़े कर रही है.

सबूत नंबर- 04: कवि कुमार विश्वास जाएंगे बलूचिस्तान, पाकिस्तान के तीन टुकड़े तय हैं!

भारतीय कवि कुमार विश्वास ने बलूच आर्मी का समर्थन किया है, उन्होंने स्वतंत्र बलूचिस्तान का समर्थन करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के तीन टुकड़े होना तय है. जल्द ही बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और सरकार का अत्याचार खत्म होने वाला है.

सबूत नंबर- 05: पाकिस्तानी ब्यूटी गर्ल का मोदी से निवेदन, मिसाइल नेताओं पर छोड़ो!

पाकिस्तान की लड़कियां भी अपनी सरकार और सेना से परेशान हो चुकी हैं. यही वजह है कि वहां की आवाम भारत से रिक्वेस्ट कर रही है कि भारतीय सेना सबसे पहले पाकिस्तानी नेताओं के घरों पर हमला करे.

सबूत नंबर- 06: भारत के साथ बलूच सेना, चीन-पाकिस्तान को पीछे हटने की खुली धमकी!

बलूचिस्तान आर्मी ने पाकिस्तान को धमकी दे दी है, बलूचों ने खुल कर भारत के समर्थन का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही बलूचिस्तानियों ने चीन और पाकिस्तान को पीछे हटने के लिए खुली चेतावनी दी है.

सबूत नंबर- 07: भारत की BSF ने पाकिस्तान से आए 7 घुसपैठियों को मारा, वीडियो जारी!

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने भी बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढ़ेर किया है, इस हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के 7 आतंकवादियों को भारतीय सुरक्षाबलों ने बॉर्डर पर घुसपैठ करते हुए ढ़ेर किया है. इसका वीडियो भी जारी किया गया है.

सबूत नंबर- 08: पाक आर्मी चीफ़ का वीडियो मिला, वो आर्मी मैन नहीं मौलवी निकला....

पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के एक वीडियो सामने आया है, जो लगातार वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने मुनीर को मौलवी कहना शुरू कर दिया है. साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि अपनी इसी कट्टरपंथी विचारधारा की वजह से उसने पहलगाम में आतंकी हमला करवाया था. जिसका खामियाजा अब पूरा पाकिसतान भुगत रहा है.

सबूत नंबर- 09: पाकिस्तानी युवक बोला, जहां तैयार होते थे आतंकी, वो मस्जिद इंडिया ने उड़ाई!

पाकिस्तानी युवक ने एक वीडियो बनाया है जिसमें वो बता रहा है कि भारत ने जिस मस्जिद को उड़ाया है, वहां आतंकियों को तैयार किया जाता था. अगर साफ शब्दों में कहा जाए तो वो मस्जिद नहीं बल्कि आतंकियों का ट्रेनिंग कैंप था. जिसको भारतीय सेना ने हमले में ध्वस्त कर दिया.

सबूत नंबर- 10: पाकिस्तान की मिसाइलों को तोड़-मरोड़कर इंडिया ने बनाया खिलौना, वीडियो आया!

एक सबूत ये भी है, जहां भारत में पाकिस्तान ने चीनी मिसाइल और तुर्की के ड्रोन से हमला किया था, लेकिन भारत ने इन सभी हथियारों को हवा में ही ध्वस्त कर दिया. हमले के बाद पाकिस्तानी मिसाइलों को कबाड़ा लगातार फोटो और वीडियो में वायरल हो रहा है. लगातार दिखाया जा रहा है कि चीनी मिसाइलें ध्वस्त होकर भारत में पड़ी हुई हैं.

ये 10 सबूत इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि जंग शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान अपने घुटनों पर आता दिख रहा है. क्योंकि भारतीय सेना और बलूच आर्मी ने चौतरफा घेर कर पाकिस्तानी आर्मी की हालत धोबी के कुत्ते जैसी कर दी है.

 

pakistan will distroy pak will divided in three parts baluchistan baluch army india vs pakistan war

Recent News