पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी, 27 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा

Global Bharat 24 Nov 2024 06:24: PM 1 Mins
पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी, 27 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा

विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है  पंत को 27 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कीमत पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदा है।

पंत ने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोडा जिन्हें कुछ देर पहले पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था जिसके कारण उन्हें नीलामी में उतरना पड़ा।

लखनऊ ने Rishabh Pant पर पहला दांव खेला और फ़िलहाल यह दांव 6 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है और लखनऊ और बेंगलुरु के बीच पंत के लिए जंग चल रही है। अब बेंगलुरु और लखनऊ की यह जंग 9 करोड़ के ऊपर पहुंच गई है। 11.35 करोड़ का दांव खेला है अब लखनऊ ने। और अब हैदराबाद भी इस जंग में शामिल हो गई है।

लखनऊ और हैदराबाद के बीच यह भिड़ंत अब 18 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है। 19.25 करोड़ के दांव के साथ अब पंत के लिए लखनऊ आगे।

हैदराबाद की टीम अब सोच विचार कर रही है बोली को लेकर। 20 करोड़ का दांव खेल दिया है हैदराबाद ने। लेकिन लखनऊ एक्सप्रेस रुकने का नाम नहीं ले रही है। और 20.75 करोड़ पर हैदराबाद रेस से बाहर हो गई है।

दिल्ली ने आरटीएम का इस्तेमाल किया लेकिन लखनऊ ने पंत पर अंतिम दांव 27 करोड़ का खेला है और दिल्ली के हटने के साथ ही अब पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

Global Bharat Global Bharat TV Global Bharat News Global Bharat Hindi News Global Bharat TV Global Bharat TV News Global Bharat TV Hindi News Rishabh Pant IPL Most Expensive Player Lucknow Super Giants

Description of the author

Recent News