Bihar Crime News: बिहार में इंसानियत शर्मसार, 2.5 साल की बच्ची के साथ पिता ने किया ऐसा गलत काम, पुलिस भी रह गई हैरान

Rahul Jadaun 27 May 2025 06:15: PM 1 Mins
Bihar Crime News: बिहार में इंसानियत शर्मसार, 2.5 साल की बच्ची के साथ पिता ने किया ऐसा गलत काम, पुलिस भी रह गई हैरान

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर एक निजी नर्सिंग होम में काम करने वाली नर्स के साथ अपनी 2.5 साल की बेटी को चोरी करने का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस में पति और नर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ना सिर्फ बच्ची को बरामद किया है, बल्कि उसे खरीदने वाले दंपति को भी हिरासत में ले लिया है.

ये मामला पटना शहर के मालसलमी थाना क्षेत्र के भैसानी टोला इलाके का है, जहां एक महिला खुशबू कुमारी ने 25 मी को अपने पति सोनू यादव और दानपुर के नर्सिंग होम मे नर्स की नौकरी करने वाली महिला रूपा देवी के खिलाफ शिकायत दर्ज करी थी कि इन दोनों ने 2.5 साल की मासूम बच्ची को चोरी करके बेच दिया है, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोनू और रूपा को तत्काल गिरफ्तार किया, और इनकी निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए मांझी थानाक्षेत्र में छापा मारा, जहां से बच्ची को सकुशल बरामद तो किया ही, इसके अलावा बच्ची को खरीदने वाले पंकज और पूजा देवी नाम के दंपति को भी हिरासत में ले लिया है.

25 हजार में बेच दी थी बच्ची

पुलिस की पूछताछ में सोनी ने बताया था कि महज 25 हजार के लिए उसने अपनी नवजात बेटी को बेच दिया था, बताया जा रहा है कि बच्ची को खरीदने वाले दंपति की कोई संतान नहीं है इसीलिए उन्होंने रूपा देवी से संपर्क किया था, और रूपा ने ही ये सौदा करवाया था. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी आगे की भी कार्रवाई की जा रही है, हो सकता है कि ये लोग मिलकर बच्चे बेचने का बड़ा रैकेट चलाते हों, इसीलिए पुलिस इस गिरोह के और भी लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

Bihar Crime News Bihar child trafficking case Father sold daughter in Patna 2.5-year-old girl sold

Recent News