CBI का बड़ा एक्शन: 2021 बंगाल पोस्ट-पोल हिंसा में फरार खालिद-उज-जमान गिरफ्तार, 5 साल बाद महाराष्ट्र से पकड़ा गया

Amanat Ansari 29 Jun 2026 11:41: PM 1 Mins
CBI का बड़ा एक्शन: 2021 बंगाल पोस्ट-पोल हिंसा में फरार खालिद-उज-जमान गिरफ्तार, 5 साल बाद महाराष्ट्र से पकड़ा गया

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम बंगाल के 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के एक हाई-प्रोफाइल मामले में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी खालिद-उज-जमान को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से गिरफ्तार कर लिया है. खालिद-उज-जमान उत्तर 24 परगना जिले के उत्तर कलसारा गांव का रहने वाला है. 3 मई 2021 को चुनाव नतीजों के बाद हुई हिंसा में हसनूर जमां की हत्या के मामले में वह मुख्य आरोपी था.

घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और जांच में कभी शामिल नहीं हुआ. CBI ने उसे घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कर रखा था. CBI ने कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश पर सितंबर 2021 में इस मामले को अपने हाथ में लिया था. एजेंसी ने 2021-22 में खालिद समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जाएगा, जहां बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा.

बंगाल पोस्ट-पोल हिंसा का संदर्भ

2021 बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हिंसा की कई घटनाएं हुई थीं, जिनमें हत्याएं, हमले और संपत्ति का नुकसान शामिल था. CBI ने कई मामलों की जांच की है. इस गिरफ्तारी को CBI की सक्रियता का नया उदाहरण माना जा रहा है. CBI प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी को नांदेड़ के येताला गांव के एक दूरदराज इलाके से पकड़ा गया. अब आगे की जांच जारी है.

West Bengal CBI CBI News CBI Arrests Proclaimed Offender Khalid Uz Zaman

Recent News