जन सुराज नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पार्किंग में घेरकर मारीं कई गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

Global Bharat 23 Sep 2026 10:44 PM 1 Mins
जन सुराज नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पार्किंग में घेरकर मारीं कई गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

बिहार : पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार बदमाशों ने जन सुराज नेता अनिल यादव पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अनिल यादव वार्ड 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति हैं. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक, अनिल यादव अपार्टमेंट की पार्किंग में बैठे हुए थे. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अनिल यादव को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं. फायरिंग के बाद तीनों आरोपी तेजी से मौके से निकल गए.

गोली लगने से अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगेह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कवायद शुरू कर दी है. बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस आपसी विवाद, पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. इस वारदात ने पटना में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद घटना से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं.

Patna Firing Buddha Colony Firing Anil Yadav Jan Suraaj Leader Patna Crime

Description of the author

Recent News