नई दिल्ली: अंजलि राघव (Anjali Raghav) के साथ छेड़छाड़ विवाद का अंत हो गया है, क्योंकि भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने मांफी मांग ली है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर अंजलि से मांफी मांगी. जिसके बाद एक्ट्रेस ने भी झट से माफ करने का ऐलान कर दिया.

पवन सिंह ने इस्टा स्टोरी में लिखा, अंजलि जी व्यस्त शिड्यूल के कारण मैं आपका लाइव देख नहीं पाया. मुझे इस बात की जानकारी हुई, तो मुझे बुरा लगा, मेरा आपके प्रति कोई भी गलत इंटेनशन नहीं था, क्योंकि हमलोग कलाकार हैं. इसके बावजूद अगर आपको हमारे किसी भी व्यवहार से तकलीफ हुई तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं.

पवन सिंह के इस माफी वाले लेटर के बाद अंजलि राघव ने भी अपने इस्टा हैंडल पर लिखा, पवन सिंह ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है, वो मुझे बड़े और सीनियर आर्टिस्ट हैं. मैंने भी उन्हें माफ कर दिया और मैं इस बात को ज्यादा खींचना नहीं चाहती हूं. जय श्री राम!
यह भी पढ़ें: पवन सिंह ने गलत तरीके से टच किया, भड़की एक्ट्रेस ने रोते हुए कही बड़ी बात, वीडियो वायरल