नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जो कायराना हमला किया है. उसके बाद भारत के हर नागरिक में इस दुश्मन देश के लिए गुस्सा भरा हुआ है. क्योंकि इस हमले में 25 से 30 लोगों की जान जाने की खबर है. जिसके बाद देश के लोग सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि कब तक इनके आतंकी हमारे लोगों के लहू को बहाते रहेंगे. लेकिन आवाम के इन सवालों के बीच मोदी सरकार ने इशारों ही इशारों में बता दिया है कि जल्द ही देश के दुश्मनों को उनकी औकात दिखाई जाएगी, पीओके पर हमला करके उसे वापस भारत का अभिन्न अंग बनाया जाएगा. इस आर्टिकल में हम आपको प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट के सही मायने समझाने वाले हैं.
हमले के बाद प्रधानमंत्री का ट्वीट

पहलगाम में हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए इन आतंकियों को चेतवनी भी दी है. पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा है कि- मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा... उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनकी बुरी मंशा कभी सफल नहीं होगी। आतंकवाद के खिलाफ हमारा संकल्प अटल है और यह और भी मजबूत होगा।
ट्वीट के मायने
इस ट्वीट में पीए मोदी ने साफ तौर पर लिखा है कि इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा. इसके साथ ही पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प को भी दोहराया है. देखने के लिए तो ये साधारण ट्वीट है, लेकिन अगर पीएम मोदी के पिछले दो ट्वीट देखे जाएं तो समझ आएगा कि अब पाकिस्तान का बुरा वक्त शुरू होने वाला है.
2016 में भी किया था ट्वीट

सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी के अंदर भारतीय सेना पर सोते समय पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हमला कर दिया जाता है. जिसके बाद पीएम मोदी एक ट्वीट करते हैं, जिसमें पीएम साफ तौर पर लिखते हैं कि जिन लोगों ने ये हमला किया है उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. और इसके बाद पाकिस्तान के ऊपर भारतीय सेना की एक सर्जिकल स्ट्राईक की जाती है. जिसमें सैकड़ों आतंकियों को मौत की नींद सुलाया जाता है.
2019 में हुआ था दूसरा ट्वीट

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ की टीम पर पाकिस्तानी आतंकी हमला करते हैं. इस हमले में देश अपने दर्जनों जवानों को खो देता है, पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा था. और इसी दिन पीएम मोदी एक ट्वीट फिर से करते हैं. जिसमे वो साफ तौर पर लिखते हैं कि इस कारयराना हमले का बदला लिया जाएगा. जिसके बाद भारतीय सेना एक बार फिर बॉर्डर पार करती है. इस बार एयरस्ट्राइक की जाती है. जिसमें फिर से सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया जाता है. साथ ही आतंकवादियों के लॉन्च पैड को भी नष्ट कर दिये जाते हैं.
तीसरी बार ट्वीट के निकाले जा रहे मायने
अब फिर से देश में पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया है. इस बार हिन्दुओँ को चुन-चुन कर मारा गया है. पहलगाम में आतंकियों ने भारतीय लोगों से उनका ना सिर्फ नाम पूछा, बल्कि उनके कपड़े उतरवाकर चैक किया कि ये हिन्दू है या मुसलमान. जिसके बाद इन लोगों को गोली मारी गई. इन राक्षसों ने महिला और बच्चों को भी नहीं छोड़ा, हमले के दौरान उन्हें भी निशाना बनाया गया. जिसके बाद पीएम मोदी के ट्वीट में एक बार फिर साफ तौर पर लिखा गया है कि इन हमलावरों को छोड़ा नहीं जाएगा.
ऐसे में यही मायने निकाले जा रहे हैं कि भारतीय पीएम इस बार फिर से पाकिस्तान पर चढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं, और इस बरा पीओके पर हमला करके उसे वापस लिया जाएगा.