नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध से उपजे वैश्विक आर्थिक संकट को लेकर देशवासियों से एक बार फिर जनभागीदारी की अपील की है. वडोदरा की जनसभा में उन्होंने कहा कि इस दशक के सबसे बड़े संकट का सामना हम मिलकर करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे कोरोना महामारी को सामूहिक प्रयास से पार किया था.
पीएम मोदी की 7 प्रमुख अपीलें
पीएम का संदेश- "भारत झुकेगा नहीं"
पीएम मोदी ने इस युद्ध को कोरोना के बाद इस सदी का सबसे बड़ा संकट बताया. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि आम जनता पर इसका प्रभाव कम पड़े, लेकिन इसके लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है.
पोखरण परीक्षण-सोमनाथ का संदेश
सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी ने 11 मई 1998 को हुए पोखरण परमाणु परीक्षण की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने परीक्षण किए थे, तब विश्व की महाशक्तियां भारत को दंडित करने के लिए आगे आई थीं, लेकिन भारत ने किसी भी प्रतिबंध के सामने झुकने से इनकार कर दिया.
पीएम ने सोमनाथ मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि इसे बार-बार तोड़ा गया, फिर भी यह हर बार और भव्य रूप में खड़ा हुआ. ठीक वैसे ही कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश आज भी कुछ ताकतें राष्ट्रीय स्वाभिमान के बजाय तुष्टिकरण को ज्यादा महत्व देती हैं.