Prateek Aparna Wedding Photo : प्रतीक यादव-अपर्णा की शादी की ये यादगार तस्वीरें? खुशियों से झूम उठा था पूरा यादव परिवार, दावत में छाए थे सैफई के मशहूर "मट्ठे वाले आलू"

Global Bharat 13 May 2026 05:08: PM 1 Mins
Prateek Aparna Wedding Photo : प्रतीक यादव-अपर्णा की शादी की ये यादगार तस्वीरें? खुशियों से झूम उठा था पूरा यादव परिवार, दावत में छाए थे सैफई के मशहूर

Prateek Yadav Death Case :  समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़ी एक भावुक खबर ने सैफई और लखनऊ सहित पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया. मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके जीवन से जुड़ी यादें एक बार फिर लोगों के बीच ताजा हो गई हैं. इटावा जिले के सैफई से उनका विशेष जुड़ाव रहा, जहां उन्होंने परिवार और स्थानीय लोगों के बीच कई यादगार पल बिताए. प्रतीक यादव और अपर्णा यादव का विवाह 4 दिसंबर 2011 को सैफई महोत्सव पंडाल में बेहद भव्य अंदाज में संपन्न हुआ था. यह समारोह उस दौर की चर्चित शादियों में गिना गया, जिसमें राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई थीं. 

शादी समारोह में सैफई की पारंपरिक मेहमाननवाजी खास आकर्षण रही. खास तौर पर इटावा के प्रसिद्ध ‘मट्ठे के आलू’ मेहमानों के बीच चर्चा का विषय बने थे. परिवार के पुराने फोटोग्राफर अर्शी बताते हैं कि शादी के दौरान पूरा यादव परिवार बेहद खुश नजर आ रहा था. उनके पास आज भी उस समारोह की कई यादगार तस्वीरें सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि प्रतीक अपनी शादी की तैयारियों को लेकर काफी उत्साहित थे और देर रात तक व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे थे.

समाजवादी पार्टी सैफई के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य के अनुसार, प्रतीक यादव का सैफई से आत्मीय रिश्ता था. चाहे कोई सामाजिक कार्यक्रम हो, पारिवारिक आयोजन या फिर चुनाव के दौरान मतदान प्रतीक और अपर्णा अक्सर सैफई पहुंचते थे. दोनों नेताजी की कोठी में रुकते और स्थानीय लोगों से आत्मीयता से मिलते थे. प्रतीक यादव का व्यक्तित्व सरल, मिलनसार और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा माना जाता था. 

उनके असमय निधन की खबर ने सैफई के लोगों को गहरे दुख में डाल दिया है. स्थानीय लोग उन्हें केवल एक राजनीतिक परिवार के सदस्य के रूप में नहीं, बल्कि अपने बीच के आत्मीय व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं.

Prateek Yadav wedding Aparna Yadav marriage Saifai Mahotsav wedding Mulayam Singh Yadav family Mattha Aloo feast

Description of the author

Recent News