रक्षक बना भक्षक! दुष्कर्म पीड़िता को होटल ले गया कांस्टेबल, जबरदस्ती बीयर पिलाकर लूट ली अस्मत

Amanat Ansari 25 Feb 2025 04:32: PM 2 Mins
रक्षक बना भक्षक! दुष्कर्म पीड़िता को होटल ले गया कांस्टेबल, जबरदस्ती बीयर पिलाकर लूट ली अस्मत

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप है. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले नाबालिग के एक पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसकी शिकायत लेकर वह थाने पहुंची थी. फिर पुलिसवाले ने भी बहलाफुसलाकर उसका यौन शोषण किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. दावा यह भी किया जा रहा है कि उसने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर इस खेल को अंजाम दिया.

हालांकि आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन इस घटना से पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि पीड़ित दिसंबर में अपनी मां के साथ माइको लेआउट पुलिस स्टेशन में आरोपी विक्की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी. क्योंकि आरोपी विक्की ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार रेप किया था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी थी. इसी बीच बोम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल अरुण थोनेपा ने पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कहकर अपने जाल में फंसा लिया. फिर एक दिन वह पीड़िता को होटल लेकर गया और और वहां जबरदस्ती ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

आरोपी ने नाबालिग को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को यह बताई तो वह उसकी हत्या कर देगा. आरोपी कांस्टेबल ने ये सब मुख्य आरोपी विक्की के साथ मिलकर किया था. वहीं होश आने पर जब पीड़िता घर पहुंची तो उसने पूरी घटना मां को बता दिया. पूरी वारदात जानने के बाद मां के पैरों तलें से जमीन खिसक गई. फिर दोनों ने थाने पहुंचकर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया. उसी दिन पुलिस ने आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया और कुछ दिन बाद आरोपी कांस्टेबल अरुण थोनेपा को भी अरेस्ट कर लिया गया.

दोनों के खिलाफ पोक्सो एक और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि आरोपी कांस्टेबल शादीशुदा है और उसका एक नाबालिग बेटा भी है. शिकायत दर्ज होने के बाद ही आरोपी कांस्टेबल फरार हो गया था. पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल ने बीयर की बोतल में नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी बेटी को पिलाया और रेप किया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है. वहीं घटना के सामने आने के बाद लोगों में बेहद गुस्सा है. बता दें कि बेंगलुरू में इन दिनों महिला उत्पीड़न के मामलों में वृद्धि देखी गई है. पुलिस के आंकड़ों से पता चलता है कि केवल इसी साल बलात्कार के 65 मामले दर्ज किए गए हैं. 

Bengaluru crime Karnataka crime constable rape minor rape