चांदनी चौक के नई सड़क स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई. अग्निशमन अधिकारी आर.के. यादव ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है... (आग बुझाने में) समय लगेगा. इमारत का एक हिस्सा गिर गया है जिसके नीचे आग दब गई है इसलिए आग बुझाने में देर लग रही है... कोई हताहत नहीं हुआ है.

BJP सांसद ने AAP सरकार पर साधा निशाना
वहीं अब इस पर राजनीति भी तेज हो गई है. भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "हम कई बार कह चुके हैं पिछले 10 सालों से दिल्ली सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बिजली के लटके हुए तारों पर कभी ध्यान नहीं दिया, इसकी वजह से शॉर्ट सर्किट होता है और आग लगती है.
की गई है व्यापारियों को मुआवजा देने की मांग
उन्होंने कहा है कि हम बार-बार कहते आए हैं कि चांदनी चौक में फायर स्टेशन बनना चाहिए जिससे आग लगे तो तुरंत सहायता पहुंचे लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया गया. आज की इस आग से जिस बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची है इसके लिए BSES और दिल्ली सरकार को व्यापारियों को मुआवजा देना चाहिए.