Powerful explosion on the Sun: सूरज पर हुए शक्तिशाली विस्फोट के बाद पृथ्वी पर सोलर सुनामी और मेगा स्टॉर्म का खतरा मंडरा रहा है. वैज्ञानिकों के अनुसार, सनस्पॉट 4549 से निकली विशाल ऊर्जा की लहर और कोरोनल मास इजेक्शन (CME) पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं, जो इस सप्ताहांत भू-चुंबकीय तूफान पैदा कर सकते हैं. 8 अक्टूबर को सूरज पर M6.7 क्लास का सोलर फ्लेयर फटा, जिसके साथ सोलर सुनामी (मोरेटन वेव) भी निकली.
यह गर्म प्लाज्मा और चुंबकीय ऊर्जा की विशाल लहर सूरज के वायुमंडल में एक मिलियन मील प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ी. इस विस्फोट से कोरोनल मास इजेक्शन भी निकला है. अंतरिक्ष मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 और 11 अक्टूबर को पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से तीन CME टकरा सकते हैं. इनसे G1 (मामूली) से लेकर G3 (मजबूत) स्तर तक के भू-चुंबकीय तूफान आने की संभावना है.
क्या असर पड़ सकता है?
इस दौरान आसमान अपेक्षाकृत अंधेरा रहेगा (नया चांद), इसलिए ऑरोरा फोटोग्राफी के लिए अच्छी स्थितियां बन सकती हैं. वैज्ञानिक लगातार सूरज की निगरानी कर रहे हैं. तूफान की तीव्रता आने वाले CME की स्पीड, घनत्व और चुंबकीय दिशा पर निर्भर करेगी. धरती पर जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन अंतरिक्ष मौसम के शौकीनों के लिए यह सप्ताहांत खास हो सकता है.