गिरफ्तारी के बाद प्रशांत किशोर को एक और झटका, अब इस वजह से वैनिटी वैन भी हुई जब्त...

Global Bharat 06 Jan 2025 01:34: PM 1 Mins
गिरफ्तारी के बाद प्रशांत किशोर को एक और झटका, अब इस वजह से वैनिटी वैन भी हुई जब्त...

Prashant Kishore arrest: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं परीक्षा विवाद को लेकर पटना में आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद इनको चिकित्सकीय जांच के लिए फतुहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. इस दौरान प्रशांत किशोर की उस वैनिटी वैन को भी जब्त कर लिया गया है जिसे लेकर बीते कई दिनों से उन पर निशाना साधा जा रहा था. बताया गया कि जन सुराज के संस्थापक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पहले पटना एम्स लेकर गई.

हालांकि बाद में यहां से पुलिस उन्हें लेकर बाहर निकल गयी. बताया जाता है कि यहां प्रशांत किशोर के समर्थक जमा हो गए थे, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. इसके बाद पुलिस की गाड़ी प्रशांत किशोर को लेकर फतुहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां उनकी चिकित्सकीय जांच कराई गई इधर, प्रशांत किशोर के आमरण स्थल पर खड़ी वैनिटी वैन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

जब्त कर जांच के लिए इसे जिला परिवहन कार्यालय लाया गया है. प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर प्रशासन का बयान भी सामने आया है. जिलाधिकारी ने कहा, "संबंधित अधिकारियों द्वारा बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद, वह वहां से नहीं हटे. जिला प्रशासन ने धरना राज्य की राजधानी के गर्दनीबाग इलाके में स्थानांतरित करने के लिए उन्हें नोटिस भी दिया गया था, जो विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल है."

जिला प्रशासन ने बताया है कि प्रशांत किशोर बिल्कुल ठीक हैं. उल्लेखनीय है कि BPSC की 70 वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रशांत किशोर दो अक्टूबर से गांधी मैदान के महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप आमरण अनशन पर बैठे थे. प्रतिबंधित क्षेत्र होने के कारण प्रशासन ने इस धरना और आमरण अनशन को गैरकानूनी बताया था. 

prashant kishor vanity van seized prashant kishor prashant kishor arrested prashant kishor arrest

Description of the author

Recent News