नेताजी के आंगन का बुझ गया चिराग, 11 बजे बैकुंठधाम में प्रतीक यादव को अखिलेश- शिवपाल देंगे अंतिम विदाई

Global Bharat 14 May 2026 02:34: AM 1 Mins
नेताजी के आंगन का बुझ गया चिराग, 11 बजे बैकुंठधाम में प्रतीक यादव को अखिलेश- शिवपाल देंगे अंतिम विदाई

Prateek Yadav News : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार 11 बजे लखनऊ के बैकुंठधाम भैसाकुंड में किया जाएगा. परिवार, समर्थकों और राजनीतिक गलियारों की नजरें इस अंतिम यात्रा पर टिकी हैं. जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और बड़े भाई अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे.  वहीं, चाचा शिवपाल सिंह यादव सहित यादव परिवार के कई करीबी सदस्य भी इस दौरान शामिल होंगे.

प्रतीक यादव के निधन की खबर ने परिवार ही नहीं बल्कि राजनीतिक जगत को भी गहरे सदमे में डाल दिया है. अंतिम संस्कार स्थल पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या पहुंचने की संभावना है. साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कई नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंच सकते हैं, जिससे यह अंतिम विदाई राजनीतिक और सामाजिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

बैकुंठधाम भैसाकुंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की तैयारी है, क्योंकि बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है. प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा मुलायम परिवार के लिए एक निजी शोक के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति के लिए भी भावुक क्षण बन गई है.

Prateek Yadav funeral Baikunth Dham Lucknow Akhilesh Yadav brother Shivpal Yadav family Prateek Yadav last rites

Description of the author

Recent News