Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऐसे रेकेट खुलासा हुआ है जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई दंग रह जाएगा, गाजियाबादेक कौशांबी थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, जिसका खुलासा पुलिस ने किया है. दरअसल शुक्रवार की रात पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारा था, जहां इस रैकेज का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीन महिलाओं को मुक्त तो कराया ही, इसके साथ ही कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं.
पुलिस को मिली थी सूचना
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कौशांबी के एक प्लैट में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. इसी जानकारी के अधार पर पुलिस ने आधी रात के समय इस फ्लैट पर छापामार कार्रवाई की, छापे के दौरान पुलिस को इस गिरोह की सरगना मनीषा उर्फ माया मिली, उसके साथ ही मोहम्मद जाहिद और ग्राहक रोमतेश को भी गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार मनीषा इस गिरोह की मुख्य संचालिका और जाहिद उसका साथी है.
हाईटेक तरीके से होता था धंधा
ये गिरोह काफी हाईटेक तरीके से काम करता था, पुलिस ने बताया है कि व्हाट्सएप के जरिए इनका पूरा काम होता था. इसी एप पर महिलाओं के फोटो ग्राहकों के पास भेजे जाते थे, अगर सौदा तय होता था तो ग्राहकों को फ्लैट पर बुलाया जाता था, जहां ये गंदा काम होता था. मनीषा और जाहिद, ग्राहक से सीधा पैसा लेते थे और लड़कियों को सिर्फ 30 फीसदी पैसा ही दिया जाता था.
तीन महिलाओं को किया मुक्त
पुलिस को छापेमारी के दौरान फ्लैट पर तीन महिलाएं भी मिली हैं. उनका कहना है कि जबरन उन्हें देह व्यापार क धंधे में लगाया गया है... इन महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें नौकरी के बहाने यहां बुलाया गया था, फिर ब्लैकमेल करके ये गंदा काम कराया जा रहा था.
शक के दायरे में फ्लैट मालिक
पुलिस की जांच में शक की सूई फ्लैट मालिक की तरफ भी घूम रही है, क्योंके मनीषा और उसके साथी ने एक महीने पहले ही ये फ्लैट किराए पर लिया था, ऐसे में पुलिस जानना चाहती है कि क्या इनका किरायेदार सत्यापन कराया गया था या नहीं?
पुरानी अपराधी है मनीषा
गिरोह की सरगना मनीषा पर और भी बड़े खुलासे हुए हैं. एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया है कि ये इसका पहला केस नहीं है, इससे पहले भी वो ऐसे रैकेट मे पकड़ी जा चुकी है, फिलहाल पुलिस मनीषा और उसके साधियों की हिस्ट्री और कनेक्शन खंगालने में लगी हुई है.