पुतिन फिर भारत आ रहे हैं! BRICS सम्मेलन में होंगे शामिल, एक साल में दूसरा दौरा

Amanat Ansari 19 May 2026 04:04: PM 1 Mins
पुतिन फिर भारत आ रहे हैं! BRICS सम्मेलन में होंगे शामिल, एक साल में दूसरा दौरा

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा करेंगे. क्रेमलिन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है. यह सम्मेलन 12-13 सितंबर 2026 को भारत में आयोजित होगा. इस यात्रा के साथ पुतिन का एक साल के अंदर भारत का यह दूसरा दौरा होगा. इससे पहले वे दिसंबर 2025 में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए थे.

मजबूत होते भारत-रूस संबंध

इस यात्रा को भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का मौका माना जा रहा है. दोनों देश BRICS मंच के जरिए वैश्विक मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने और बहुपक्षीय सहयोग को नई दिशा देने पर जोर देंगे.

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत आए थे. पिछले साल जुलाई में ब्राजील के रियो डि जनेरियो में BRICS का 17वां शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था.

पुतिन की इस आगामी यात्रा से भारत और रूस के बीच आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा और व्यापारिक सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है. BRICS के विस्तार के बाद यह मंच वैश्विक दक्षिण के लिए और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है.

भारत BRICS की अध्यक्षता के दौरान इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रहा है. पुतिन की यात्रा न सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि BRICS को नई ऊर्जा भी प्रदान करेगी.

Putin visit India Putin BRICS Vladimir Putin BRICS Summit

Recent News