नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 जुलाई को सुबह-सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे. कांग्रेस सांसद असम और हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेंगे. राहुल गांधी हिंसा से प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे. ज्ञात हो कि असम में भारी बारिश के बाद राज्य की स्थित बेहद खराब नजर आ रही है. बाढ़ के कराण 78 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना पड़ा है. इसी बीच राय बरेली के सांसद और नेता प्रतिपक्ष ने असम और मणिपुर के दौरे का निर्णय लिया है.
बता दें कि मणिपुर में कई महीनों से हिंसा का दौर जारी है, राज्य में अबतक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हजरों लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं करीब 500 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मणिपुर मुद्दे को राहुल गांधी अक्सर उठाते रहते हैं और इससे पहले भी वह मणिपुर का दौरा कर चुके हैं. आखिरी बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी मणिपुर गए थे.
इसी बीच राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेस प्रवक्ता मीडिया को जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि राहुल गांधी सबसे पहले लखीपुर स्थित बाढ़ राहत शिविरों का दौरा करेंगे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान वे मणिपुर के जिरिबाम जिले का भी दौरा करेंगे.
बताते चलें कि असम के करीब 28 जिले बाढ़ से प्रभावित और करीब 23 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना पड़ा है. कई स्थानों पर तो स्थिति दिन प्रतिदिन विकट ही होती जा रही है. जानकारी मिली है कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता को पहले से ही तैयार कर दिया गया है. साथ ही राज्य सरकार की तरफ से सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है.
साथ ही मणिपुर में हिंसा को देखते हुए सुरक्षित व्यवस्था चाक चौबंद नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर जिरिबाम जिला मजिस्ट्रेट ने सुरक्षा को लेकर कुछ गाइडलाइन भी जारी किए हैं. उन्होंने कहा है कि जब तक राहुल गांधी यहां मौजूद रहेंगे ड्रोन, गुब्बारे या किसी भी तरह से हवाई फोटोग्राफी और और वीडियाग्राफी प्रतिबंधित रहेगा. साथ ही उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई है कि अगर कोई भी इस आदेश के खिलाफ जाएगा, उसके खिलाफ नए कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी.