गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राहुल गांधी ने संविधान को बताया हर भारतीयों का 'सुरक्षा कवच'

Global Bharat 26 Jan 2025 12:38: PM 1 Mins
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राहुल गांधी ने संविधान को बताया हर भारतीयों का 'सुरक्षा कवच'

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं ने गणतंत्र दिवस की देशवासियों को शुभकामनाएं दी है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संविधान को हर भारतीय का सुरक्षा कवच बताया. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, स्वाधीनता, समानता और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र का गौरव है, धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है, इसका सम्मान और रक्षा हम सभी का कर्तव्य है."

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था जिसने हर एक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और मानवीय गरिमा की गारंटी दी. हमारा संविधान एक-एक भारतीय के अधिकारों का रक्षा कवच है. हमारे संविधान की रक्षा के लिए हमारा संकल्प चट्टान की तरह मजबूत है." सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एक्स पोस्ट पर इस दिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. लिखा, "गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं."

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया. ओम बिरला ने अपने वीडियो संदेश में कहा "प्रिय देशवासियों, 76वें गणतंत्र दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में भारत का आधुनिक गणतंत्र अधिक समर्थ और समृद्ध हुआ है. देश ने तरक्की के अनेक आयाम छुए हैं.

देश का प्रत्येक नागरिक आज संकल्प लें कि हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी को बढ़ाएंगे. हम स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुता के हमारे आदर्शों को और अधिक मजबूत बनाएंगे, जिससे हमारा गणतंत्र और अधिक समृद्ध हो. आज के दिन हम अपने उन मनीषियों को भी याद करें, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता में भूमिका निभाई, तथा संविधान निर्माण और राष्ट्र के विकास में अथक योगदान दिया." 

rahul gandhi republic day republic day parade republic day 2025

Description of the author

Recent News