बिहार में मौसम को लेकर आया अपडेट, जानें कब तक मिलेगी राहत?

Global Bharat 04 May 2024 08:32: PM 1 Mins
बिहार में मौसम को लेकर आया अपडेट,  जानें कब तक मिलेगी राहत?

देशभर में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में 5 मई तक और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 6 मई तक कम तीव्रता के साथ हीटवेव की भी भविष्यवाणी की है. लेकिन बिहार के लिए राहत की खबर आई है. बिहार में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और लू की गर्म हवाएं चलनी बंद हुई है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिक आनंद शंकर ने कहा कि आगामी 5 मई से 11 मई तक प्रदेश में बारिश की स्थिति बन रही है. 5 मई को पूर्वी बिहार के क्षेत्र में बारिश की स्थिति बन रही है. अभी के समय बिहार के आसमान में बादल मंडराने लगे हैं, लेकिन यह बारिश की स्थिति वाली बादल नहीं है.

मगर इस वजह से अधिकतम तापमान में कमी आई है. अभी के समय प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि मई महीने में इस बार सामान्य अथवा सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है.

अभी अगले 15 दिनों तक बिहार में हीट वेव चलने के आसार नहीं बन रहे हैं. हालांकि मई के आखिरी सप्ताह में हीट वेव चल सकता है. प्रदेश के पश्चिम विहार अभी थोड़ा गर्म है लेकिन प्रदेश में पूर्वा हवा का प्रभाव शुरू हो गया है.

Recent News