अब टेस्ट क्रकेट नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर किया सन्यास लेने का ऐलान, कप्तानी और इंग्लैंड दौरे हटाने वाले थे सिलेक्टर्स

Rahul Jadaun 07 May 2025 07:52: PM 1 Mins
अब टेस्ट क्रकेट नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर किया सन्यास लेने का ऐलान, कप्तानी और इंग्लैंड दौरे हटाने वाले थे सिलेक्टर्स

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे लंबे फॉर्मेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. रोहित ने सन्यास लेने का फैसला उस समय किया जब, इंग्लैंड दौरे पर उनसे कप्तानी लेने कै साथ-साथ टीम से भी हटाने की चर्चा चल रही थी. बता दें कि क्रिकेट के सबसे छोटे टी-20 फॉर्मेट से रोहित पहले ही सन्यास ले चुके हैं. पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही रोहित शर्मा ने टी-20 से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया था. उसी दिन विराट कोहली और रवींद्र जड़ेजा ने भी सबसे छोटे फॉर्मेट से सन्यास लिया था. हालांकि टेस्ट से सन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा के फैंस में कफी निराशा का माहौल है. लेकिन पिछला काफी समय टेस्ट क्रिकेट में रोहित के लिए अच्छा नहीं रहा. खास तौर पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की बेहद करारी हार हुई थी.

रोहत शर्मा ने अब तक 67 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 12 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 4302 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 212 रन रहा है.

टेस्ट से सन्यास लेने के बाद भी हिटमैन के फैंस के लिए खुशी की बात ये है कि वो अभी भी वनडे फॉर्मेट में देश के लिए खेलते नजर आएंगे. और सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलने की वजह से हो सकता है कि रोहित के बल्ले से और भी धुंआधांर पारियां देखने को मिल सकती हैं.

Rohit Sharma retirement cricket news BCCI test cricket Rohit Sharma test cricket Rohit Sharma test retirement

Recent News