रोनाल्डो के तलाक पर जॉर्जिना को हर महीने 1.10 करोड़! 53 करोड़ का बंगला भी, लेकिन संपत्ति पर कोई हक नहीं

Amanat Ansari 14 Aug 2026 03:16 PM 1 Mins
रोनाल्डो के तलाक पर जॉर्जिना को हर महीने 1.10 करोड़! 53 करोड़ का बंगला भी, लेकिन संपत्ति पर कोई हक नहीं

Ronaldo divorce: पुर्तगाली फुटबॉल दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 11 अगस्त को अपनी लंबे समय की पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है. निजी समारोह में हुई इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की शादी ‘संपत्ति पृथक्करण’ की व्यवस्था के तहत हुई है.

पुर्तगाली कानून के मुताबिक, इस व्यवस्था में दोनों अपनी-अपनी संपत्ति, आय और निवेश पर पूरा नियंत्रण बनाए रखेंगे. तलाक होने पर भी संपत्ति का बंटवारा नहीं होगा. रोनाल्डो की कॉन्ट्रैक्ट, एंडोर्समेंट और व्यावसायिक आय पूरी तरह उन्हीं के पास रहेगी.

हालांकि, तलाक की स्थिति में रोनाल्डो को जॉर्जिना को मासिक पेंशन के रूप में करीब 1 लाख यूरो (लगभग 1.10 करोड़ रुपए) देने होंगे. साथ ही, मैड्रिड के ला फिंका स्थित आलीशान बंगले की पूरी मिल्कियत जॉर्जिना को मिल जाएगी, जिसकी कीमत करीब 53.50 करोड़ रुपये है.

शादी समारोह में उनके पांच बच्चे भी शामिल हुए थे. दोनों ने शादी के बाद उपनाम नहीं बदले हैं. यह जानकारी मेक्सिकन पब्लिकेशन और पुर्तगाली मैगजीन की रिपोर्ट्स पर आधारित है.

Cristiano Ronaldo Ronaldo marriage Ronaldo Georgina Rodriguez

Recent News