धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब मनन मिश्रा का मांगा जा रहा इस्तीफा! CJP ने किया बड़ा ऐलान, CJI की फटकार के बाद मांग तेज

Amanat Ansari 14 Aug 2026 02:55 PM 1 Mins
धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब मनन मिश्रा का मांगा जा रहा इस्तीफा! CJP ने किया बड़ा ऐलान, CJI की फटकार के बाद मांग तेज

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग कर दी है. पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने शुक्रवार को यह मांग रखते हुए एकजुट होने की अपील की. दास ने लिखा कि नैतिक जिम्मेदारी यह कहती है कि मनन कुमार मिश्रा इस्तीफा दे दें और कोर्ट के अंदर-बाहर के कॉकरोच यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा हो.

यह मांग सुप्रीम कोर्ट द्वारा BCI के आदेश पर फटकार लगाने के बाद आई है. CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने कहा था कि छात्रों को विरोध करने का अधिकार है और यह मामला उनके तथा CJI के बीच का संवाद है. BCI का इसमें दखल अनुचित है.  

BCI ने गुरुवार को निर्देश दिया था कि NALSAR यूनिवर्सिटी के 2026 बैच के स्नातकों को अगले आदेश तक वकील के रूप में एनरोल न किया जाए. सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद कुछ घंटों में ही यह आदेश वापस ले लिया गया.

CJP ने इससे पहले नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी, जो बाद में मान ली गई. पार्टी ने हाल ही में जंतर-मंतर सीजन 2 शुरू करने का भी ऐलान किया है. मनन मिश्रा की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Manan Kumar Mishra Saurav Das CJP next protest Where is Abhijeet Dipke

Recent News