वक्फ पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बवाल, अपने ही स्पीकर के खिलाफ उतरे अब्दुल्ला के विधायक

Rahul Jadaun 08 Apr 2025 04:11: PM 1 Mins
वक्फ पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बवाल, अपने ही स्पीकर के खिलाफ उतरे अब्दुल्ला के विधायक

जम्मू-कश्मीर: विधानसभा में वक्फ बिल पर जमकर हंगामा हुआ, हालात ये हो गए कि सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायक अपने ही स्पीकर के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे. आलम ये था कि विधानसभा, अखाड़े में बदल गई और लगा वहां चर्चा नहीं बल्कि दंगल चल रहा है.

दरअसल मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक वक्फ बिल पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रहे थे, तो दूसरी तरफ विपक्षी दल इस बिल के खिलाफ प्रस्ताव पास करने की मांग पर अड़े हुए थे. जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही शुरू होते ही NC के विधायक खड़े होकर अपने स्थगन प्रस्ताव को स्वीकर करने की मांग करने लगे. इसी बीच PDP के विधायक वहीद-उर-रहमान पारा वेल में पहुंच गए, और बिल के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की मांग करने लगे. जब पारा इस प्रस्ताव पर जोर दे रहे थे तो नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अब्दुल मजीद लार्मी उन्हें RSS का एजेंट कह देते हैं, जिसके बाद NC और विपक्षी विधायकों में तीखी बहस शुरू हो जाती है.

NC पर लगे गंभीर आरोप

PDP के विधायक पारा जब पोडियम की तरफ बढ़ रहे थे तो स्पीकर मार्शलों से उन्हें बाहर ले जाने का आदेश दे देते हैं. पारा को बाहर निकालते समय पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं. लेकिन उन्हें भी बाहर कर दिया जाता है. इसी दौरान NC विधायकों और सज्जाद लोने के बीच तीखी नोकझोंक हो जाती है. जिसके बाद लोन आरोप लगाते हैं कि “आप नाटक कर रहे हैं. विडंबना है कि NC के विधायक अपनी ही पार्टी के स्पीकर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, ताकि जनता को गुमराह किया जा सके”.

संसद के कानून को नहीं पलट सकती विधानसभा

वक्फ बिल पर हंगामेके बीच विधानसभा स्पीकर ने साफ शब्दों में कहा कि ये कानून संसद ने बनाया है, जम्मू-कश्मीर की विधानसभा इसे पलट नहीं सकती है, स्पीकर ने कहा- संसद ने जो किया है उसे आप वापस नहीं ले सकते इसीलिए सदन में इस पर चर्चा का कोई सवाल ही नहीं उठता. इसके बावजूद भी हंगामा नहीं रुकता जिसके बाद स्पीकर विधानसभा की कार्रवाई को स्थगित कर देते हैं.

jammu kashmir vidhansabha wafq bill fight in j&k Legislative Assembly umar abdullah

Recent News