मॉस्को/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है. सीजफायर टूटने के बाद दोनों देशों में फिर से हमले शुरू हो गए हैं. इसी बीच रूस ने अपना खास "डूम्सडे प्लेन" (तबाही वाला विमान) ईरान भेज दिया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने अपना स्पेशल कमांड प्लेन Tu-214PU ईरान की सीमा के पास भेजा है. यह विमान सामान्य यात्री विमान जैसा दिखता है, लेकिन अंदर से यह एक उड़ता हुआ कमांड सेंटर है.
इसमें अत्याधुनिक संचार प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सुरक्षित कंट्रोल रूम है, जिसकी मदद से रूस के शीर्ष नेता युद्ध या आपात स्थिति में भी देश का संचालन कर सकते हैं. "पीयू (PU)" का मतलब रूसी भाषा में "उड़ता हुआ कमांड पोस्ट" होता है. यह विमान रूसी राष्ट्रपति और उच्च अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है.
क्यों भेजा गया विमान?
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए हैं. अमेरिका भी ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले कर चुका है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय नौवहन प्रभावित हो रहा है. रूस के इस कदम से पश्चिम एशिया में और तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. विश्लेषक कह रहे हैं कि रूस का यह विमान ईरान को मजबूत समर्थन देने का प्रतीक है, जो अमेरिका के लिए नया चुनौती बन सकता है.