गोली मार दो...एसपी सिटी पर भड़की कैराना की सांसद इकरा हसन, समर्थकों की गिरफ्तारी से थी नाराज, एसपी सिटी को कहा हंसो मत

Global Bharat 19 May 2026 09:31: PM 1 Mins
गोली मार दो...एसपी सिटी पर भड़की कैराना की सांसद इकरा हसन, समर्थकों की गिरफ्तारी से थी नाराज, एसपी सिटी को कहा हंसो मत

लखनऊ : सहारनपुर में उस वक्त सियासी माहौल गरमा गया, जब कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा पुलिस अधिकारियों पर भड़क गईं. जसाला गांव की एक पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए डीआईजी कार्यालय पहुंचीं इकरा हसन की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हो गई. मामला इतना बढ़ा कि पुलिस ने उन्हें कुछ देर के लिए हिरासत में लेकर महिला थाने में बैठा दिया.

सदर थाने में एसपी सिटी के साथ बातचीत के दौरान इकरा हसन काफी नाराज नजर आईं. बहस के बीच उन्होंने कहा कि गोली मार दो मुझे. वहीं अधिकारियों से यह भी कहा कि हंसो मत. पार्टी समर्थकों की गिरफ्तारी से नाराज सांसद ने साफ कहा कि जब तक गिरफ्तार लोगों को रिहा नहीं किया जाता, वह वहां से नहीं हटेंगी.

इकरा हसन ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को ही जेल भेज दिया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस अपराध में कार्रवाई की गई है. सांसद ने कहा कि या तो उन्हें छोड़ो या मुझे भी जेल भेजो. भाजपा को वोट देने का यही सिला मिल रहा है. उन्होंने पुलिस पर उन्हें भी गिरफ्तार करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

वहीं पुलिस का कहना है कि डीआईजी से मुलाकात के बाद सपा सांसद समर्थकों के साथ सड़क जाम करने की कोशिश कर रही थीं, जिसके चलते एहतियातन उन्हें कुछ समय के लिए रोका गया. इकरा हसन का आरोप है कि पीड़ित महिला न्याय की उम्मीद लेकर अधिकारियों के पास पहुंची थी, लेकिन उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं सुना गया.

Iqra Hasan Saharanpur SP MP Iqra Hasan Saharanpur Police Protest Kairana MP News Iqra Hasan Viral Video

Description of the author

Recent News