बप्पा की आरती में सलमान खान से हुई बड़ी भूल, उल्टी दिशा में घुमा रहे थे थाल; बहन अर्पिता ने तुरंत सुधारा

Amanat Ansari 16 Sep 2026 05:47 PM 1 Mins
बप्पा की आरती में सलमान खान से हुई बड़ी भूल, उल्टी दिशा में घुमा रहे थे थाल; बहन अर्पिता ने तुरंत सुधारा

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 15 सितंबर को अपने भाई सोहेल खान के घर गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे. पूरे परिवार के साथ उन्होंने पूजा-अर्चना की और साथ में क्वालिटी टाइम बिताया. इस दौरान एक खास पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जब सलमान खान को आरती का मौका मिला तो उन्होंने थाल को गलत दिशा में घुमाना शुरू कर दिया. मतलब आरती उल्टी तरफ से शुरू हो गई. जैसे ही बहन अर्पिता खान की नजर इस गलती पर पड़ी, उन्होंने तुरंत इशारा करके भाई को टोका. सलमान ने भी तुरंत समझ लिया और अपनी गलती सुधार ली.

भाई-बहन की इस प्यारी बॉन्डिंग वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है. कुछ लोग इसे दिल छू लेने वाला बता रहे हैं तो कुछ इसे ट्रोल भी कर रहे हैं. लेकिन खान परिवार में गणपति बप्पा का स्वागत और सत्कार सालों से परंपरा की तरह निभाया जाता है.

वहीं शाहरुख खान के घर भी गणपति की धूम रहती है. हाल ही में एक फैन सेशन में शाहरुख ने बताया था कि उनके घर पूजा और आरती की जिम्मेदारी पत्नी गौरी संभालती हैं. बच्चे और करीबी मिलकर खुशियां मनाते हैं और स्वादिष्ट खाना खाते हैं. उनके यहां बप्पा एक दिन के लिए ही रखे जाते हैं.

Salman Khan Bappa Aarti Salman Khan News Salman Khan Ganesh Visarjan

Recent News