मोदी के चैलेंज से डरा पाकिस्तान देने लगा परमाणु अटैक की धमकी, कौन, किसे कितना बर्बाद कर सकता है?

Rahul Jadaun 24 Apr 2025 04:53: PM 4 Mins
मोदी के चैलेंज से डरा पाकिस्तान देने लगा परमाणु अटैक की धमकी, कौन, किसे कितना बर्बाद कर सकता है?

नई दिल्ली: जब से प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं को सबक सिखाने वाली बात कही है, तभी से पाकिस्तान की तरफ से एक प्रोपगेंडा फैलाना शुरू कर दिया गया है. जिसमें उनकी तरफ से कहा जा रहा है कि पाकिस्तान एक परमाणु संपंन्न देश है. अगर भारत ने हमला किया तो इसके परिणाम ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं और करीब 2 अरब लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है. लेकिन इस धमकी में कितनी सच्चाई है. क्या वाकई में पाकिस्तान परमाणु हमला कर सकता है, और अगर भारत ने पाकिस्तान के ऊपर परमाणु अटैक किया तो क्या हो सकता है? ऐसे तमाम सवाल इन चर्चाओं के बाद खड़े होने लगे हैं. यही वजह है कि हम आपको बताना चाहते हैं क्या हो सकता है अगर परमाणु युद्ध हुआ तो, और पाकिस्तान की मिसाइलें भारत के किस राज्य तक मचा सकती हैं तबाही?

भारत के पास कितने परमाणु हथियार?

भारत में आजादी से पहले 1944 में परमाणु कार्यक्रम शुरू किया था, लेकिन पहला परमाणु परीक्षण 1974 में किया, इस परीक्षण का नाम रखा गया था स्माइलिंग बुद्धा. हालांकि भारत के पहले परमाणु परीक्षण की दुनिया ने काफी निंदा की थी. साथ ही अमेरिका ने भारत पर कई बड़े प्रतिबंध भी लगाए थे. लेकिन भारत ने अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद नहीं किया. जिसके बाद 1998 में पोखरण में परीक्षण किया और दुनिया को बता दिया कि भारत एक परमाणु संपन्न देश है. और अब तक भारत के पास करीब 140 के आसपास परमाणु हथियार हैं. हालांकि इसके आधिकारिरिक आंकड़े अभी तक किसी के पास नहीं हैं.

पाकिस्तान के परमाणु हथियार

जब भारत 1974 में परमाणु परीक्षण की तैयारी में था उससे 2 साल पहले पाकिस्तान ने भी परमाणु कार्यक्रम तेज कर दिया था. 1972 से लेकर 1980 के बीच पाकिस्तान ने अपनी परमाणु शक्ति को विकसित किया, और 1998 में पोखरण परीक्षण के लगभग एक महीना बाद अपना पहला परमाणु परीक्षण किया. जिसके बाद पाकिस्तान में लगातार परमाणु हथियारों का विस्तार किया जाता रहा है. और अब तक लगभग 150 परमाणु हथियार पाकिस्तान भी बना चुका है. हालांकि पाकिस्तान ने भी अपने आंकड़े स्पष्ट नहीं किये हैं ये आंकड़े सूत्रों के हवाले से दिया गए हैं.

भारत को कहां तक निशाना बना सकता है पाकिस्तान?

किसी भी देश में परमाणु हमला करने के लिए मिसाइल और पनडुब्बी की आवश्यकता होती है. ऐसे में अगर देखा जाए कि पाकिस्तान के पास कितनी दूरी तक वार करने की क्षमता वाली मिसाइल हैं, तो वो भारत के हर राज्य को अपनी जद में ले सकता है.

पाकिस्तान की प्रमुख मिसाइलें और उनकी रेंज

Shaheen-III – रेंज लगभग 2,750 किमी

शाहीन, पाकिस्तान की सबसे ज्यादा दूरी तक हमला करने वाली मिसाइल है, ये भारत के हर हिस्से को निशाना बना सकती है, अंडमान-निकोबार भी इसकी जद में आते हैं.

Shaheen-II – रेंज लगभग 2,000 किमी

पाकिस्तान की इस मिसाइल के द्वारा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे बड़े शहरों को निशाना बनाया जा सकता है.

Ghauri – रेंज लगभग 1,300-1,500 किमी

1300 से 1500 किमी तक निशाना साधने वाली इस मिसाइल की जद में उत्तर भारत के अधिकतर राज्य आते हैं.

Nasr (Hatf-IX) – रेंज लगभग 70 किमी

इस मिसाइल का इस्तमेल नजदीकी इलाके को निशाना बनाने के लिए किया जाता है. पाकिस्तान इस मिसाइल से बॉर्डर के नजदीकी क्षेत्रों को निशाना बना सकता है.

कैसे रोकेगा इस हमले को भारत?

 Ballistic Missile Defence (BMD) System – बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली

बैलिस्टिक मासाइल रक्षा प्रणाली को भारत मे दो स्तर पर विकसित किया गया है. जिन्हें फेज-1 और फेज-2 में बांटा गया है. दोनों ही फेज के अलग-अलग काम हैं.

  Phase 1- PAD (Prithvi Air Defence) – इस फेज का इस्तमाल दुश्मन की मिसाइल को हवा में ही रोकने के लिए किया जाता है. चाहे पाकिस्तान ज्यादा ऊंचाई से मिसाइल भेजे या फिर सतह से सतह पर मार करने की कोशिश करे ये उस मिसाइल को हवा में ही मार गिराएगा.

 Phase 2 (Development under DRDO): इसका इस्तमाल लंबी दूरी की इंटरसेप्टर मिसाइलों, को मार गिराने के लिए किया जाता है. यानि कि अगर पाकिस्तान, मध्य भारत या दक्षिण भारत के राज्यों पर निशाना साधने की कोशिश करेगा तो ये उस मिसाइल को मार गिराएगा. ये सिस्टम दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के चारों तरफ तैनात किये गए हैं. ताकि कोई भी शहरों परनिशाना ना साध सके.

  1. Early Warning Systems – प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली

इस प्रणाली में भारत के रणार सिस्टम, सैटेलाइट मॉनिटरिंग, और AWACS (Airborne Warning and Control Systems) का उपयोग होता है, इसके माध्यम से दुश्मन की मिसाइल को तुरंत ही पकडा जा सकता है.इसमे सैटेलाइट्स से निगरानी भी की जाती है

 भारत कहां तक कर सकता है परमाणु हमला?

अगर भारत किसी देश पर परमाणु हमला करता है तो उसकी पहुंच बहुत दूर तक है. जिसकी वहज है भारत की परमाणु त्रिशक्ति.

  1. Nuclear Triad – परमाणु त्रिशक्ति

ये परमाणउ त्रिशक्ति भारत को बहुत बड़ी ताकत बना देता है. क्योंकि इस तकनीकि की वजह से भारत तीन माध्यम से परमाणु हमला करने में सक्षम हो जाता है. जिसमें सबसे पहले भारत की मिसाइलें आती हैं. जिसमें अग्नि मिसाइल भारत को और भी ज्यादा शक्ति देती है. अग्नि सीरीज की अग्नि-5 5000 किमी से दूर तक हमला कर सकती है. जिसके बाद भारत अपने फाइटर जेट्स के माध्यम से भी परमाणु अटैक कर सकता है, जिसमें सुखोई, मिराज और राफेल जैसे विमान शामिल हैं. इसके साथ ही भारत में परमाणु पडुब्बी भी है जो जल के माध्यम से भी परमाणु अटैक करने की सहूलियत देता है. साथ ही आईएनएस अरिहंत से भी परमाणु अटैक किया जा सकता है.

ऐसे में एक बात तो साफ है कि अगर पाकिस्तान परमाणु हमले की बात करता है तो भारत का जरा सा नुकसान करने के बदले पाकिस्तान पूरा ही साफ हो सकता है. क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की परमाणु धमकी के जवाब में कहा था कि अगर पाकिस्तान ने परमाणु हमला किया तो मैं वादा करता हूं कि पाकिस्तान अगले दिन का सूर्योदय नहीं देखेगा. ऐसे में पाकिस्तान के लिए परमाणु हमला आत्मघाती ही साबित हो सकता है.

nuclear attack pakistani nuclear weapon indian nuclear weapon indian missile Pakistani Rangers bsf soldier arrest by pak

Recent News