बड़ी भाजपा नेत्री के फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, 9 लड़कियां ग्राहकों सहित पकड़ी गईं

Amanat Ansari 03 Dec 2025 12:20: AM 1 Mins
बड़ी भाजपा नेत्री के फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, 9 लड़कियां ग्राहकों सहित पकड़ी गईं

नई दिल्ली: वाराणसी के पॉश सिगरा इलाके में सोमवार देर रात पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. एक हाई-राइज बिल्डिंग के फ्लैट में “स्पा सेंटर” के नाम पर संगठित देह-व्यापार का धंधा चल रहा था. छापेमारी में 9 युवतियों सहित कुल 13 लोग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए. पूरे फ्लैट को मौके पर ही सील कर दिया गया.

मामला इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि जिस फ्लैट (नंबर 112, कन्हैयालाल सर्राफ बिल्डिंग) में यह अवैध धंधा चल रहा था, वह एक प्रमुख भाजपा नेत्री के पति के नाम पर रसिस्टर्ड है. नेत्री के पति ने यह फ्लैट किराए पर दिया था और किरायेदार स्पा सेंटर के बहाने ग्राहकों को बुलाकर अनैतिक कारोबार चला रहे थे.

पिछले कुछ महीनों से स्पा और मसाज पार्लर की आड़ में वाराणसी में ऐसे रैकेट तेजी से बढ़ रहे थे. इसी को देखते हुए कमिश्नरेट ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG-2) बनाई थी. विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर SOG-2 की टीम ने रात में दबिश दी. फ्लैट के बाहर तो स्पा का चमकदार बोर्ड लगा था, लेकिन अंदर का नजारा देख पुलिस वाले भी स्तब्ध रह गए.

पुलिस ने सभी 13 लोगों को हिरासत में ले लिया है. युवतियों को रेस्क्यू कर काउंसलिंग के लिए भेजा जा रहा है, जबकि दलालों और ग्राहकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. फ्लैट मालिक से भी पूछताछ की जा रही है कि उन्हें किरायेदार की गतिविधियों की भनक क्यों नहीं लगी.

भाजपा नेत्री ने अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके पति ने मीडिया से कहा कि फ्लैट कई साल पहले किराए पर दिया गया था और उन्हें इस धंधे की कोई जानकारी नहीं थी. पुलिस पूरे नेटवर्क की छानबीन कर रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.

varanasi spa center varanasi news bjp leader flat

Recent News