नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'द एम्पटी एड्रेस' फिल्म की चर्चा छाई हुई है. फिल्ममेकर शफीक उर रहमान द्वारा अनाउंस की गई यह फिल्म हॉलीवुड में भारतीय कलेवर के साथ धमाल मचाने को तैयार है. अनाउंसमेंट के साथ ही फिल्म ट्रेंडिंग पर आ गई है. शफीक उर रहमान की यह हॉलीवुड की पहली फिल्म होगी, जो सिर्फ अंग्रेजी में नहीं बल्कि हिंदी, तेलुगू और अन्य भारतीय भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी. फिल्म का निर्देशन सागर जोशी करेंगे, जबकि शूटिंग संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और भारत में होगी.
कौन हैं शफीक उर रहमान?
शफीक उर रहमान 1985 में हैदराबाद में जन्मे एक फैशन आंत्रप्रेन्योर, इवेंट क्यूरेटर और अब फिल्ममेकर हैं. उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की घोषणा की, जिसके बाद से मनोरंजन जगत में खासा उत्साह है. उनके पिता खलील उर रहमान राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और नागरिक उड्डयन एवं ऊर्जा मंत्रालय की कार्यकारी समिति में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. मां फर्रुख जमाल हैदराबाद के रसूखदार परिवार से हैं.
पत्नी साहिबजादी महीन निखाथ हैदराबाद के शाही निजाम परिवार से ताल्लुक रखती हैं. पिछले कई सालों से शफीक ने स्टार लाइफ हैदराबाद के जरिए 200 से ज्यादा हाई-प्रोफाइल फैशन और लाइफस्टाइल इवेंट्स आयोजित किए हैं. फरवरी 2022 में उन्हें फैशन टीवी का सिटी पार्टनर भी बनाया गया था.
फिल्म में क्या है खास?
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन फिल्म प्रेमी उत्साहित हैं क्योंकि इसमें भारतीय संस्कृति और भारतीयता को हॉलीवुड के जरिए दुनिया के सामने पेश किया जाएगा. आने वाले दिनों में कास्ट और कहानी के और डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है. शफीक उर रहमान की इस महत्वाकांक्षी फिल्म से बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच एक नया पुल बनने की उम्मीद जगी है.