आयुष मलिक धर्मांतरण केस में बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी खबर फैलाने वाले 6 सोशल मीडिया हैंडल पर FIR, नाम सुन उड़ जाएंगे होश

Rahul Jadaun 17 Sep 2026 02:24 PM 2 Mins
आयुष मलिक धर्मांतरण केस में बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी खबर फैलाने वाले 6 सोशल मीडिया हैंडल पर FIR, नाम सुन उड़ जाएंगे होश

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में चर्चित आयुष मलिक धर्म परिवर्तन मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक जानकारी प्रसारित करना छह अकाउंट संचालकों को भारी पड़ गया है। शामली पुलिस ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक के छह प्रमुख प्रोफाइल्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इन अकाउंट्स पर आरोप है कि इन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा शामली पुलिस को फटकार लगाए जाने की झूठी और तथ्यहीन खबर फैलाई थी, जबकि कोर्ट ने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की थी।

फर्जी दावों पर पुलिस का कड़ा एक्शन

शामली पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर @Karishma Aziz, Nikhat Ali (@INikhatAli), The Muslim (@TheMuslimSphere), Wasim Akram Tyagi (@WasimAkramTyagi), Syed Kaif Hasan (@kaifsyedhasan) और फेसबुक पर Nadeem Saii नाम के अकाउंट से भ्रामक पोस्ट किए गए थे। इन पोस्ट्स में दावा किया गया था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान शामली पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है।

पुलिस का कहना है कि यह पूरी तरह असत्य और माहौल खराब करने की नीयत से प्रसारित की गई सूचना थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी छह अकाउंट्स के खिलाफ आईटी एक्ट और संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बालिग की स्वतंत्रता को माना सर्वोपरि

गौरतलब है कि यह पूरा मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। आयुष के दोस्त सुल्तान द्वारा दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeas Corpus) याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने आयुष को पेश करने का निर्देश दिया था।

अदालत में पेश होकर आयुष ने स्पष्ट किया कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया है और वह चांदनी कुरैशी से निकाह करना चाहता है। इस पर हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा कि परिवार की असहमति या चिंता के आधार पर किसी बालिग नागरिक की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। कोर्ट ने आयुष को अपनी इच्छानुसार रहने और जीवन जीने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र कर दिया।

पिता का आरोप- ब्रेनवॉश किया गया, प्रेमिका समेत 3 गए थे जेल

मामले की पृष्ठभूमि में जाएं तो आयुष के पिता और दवा व्यवसायी देवराज सिंह मलिक ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे का ब्रेनवॉश कर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। दरअसल, जून माह में आयुष ने एक वीडियो जारी कर मुस्लिम धर्म अपनाने का ऐलान किया था। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने जबरन धर्मांतरण का केस दर्ज करते हुए आयुष की प्रेमिका चांदनी कुरैशी, उसके पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

#Shamli #UPPolice #AyushMalik #AllahabadHighCourt #FakeNewsAlert #CyberCrime #UPNews #BreakingNews

Recent News