सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, खरीदने के लिए क्या यह सही समय है?

Amanat Ansari 16 May 2026 08:32: PM 1 Mins
सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, खरीदने के लिए क्या यह सही समय है?

नई दिल्ली: शनिवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के साथ घरेलू बाजार भी प्रभावित हुआ.
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने के भाव ₹1,57,900 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट ₹1,44,740 प्रति 10 ग्राम रहे. इन भावों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं.

एमसीएक्स पर कल के बंद भाव

  • गोल्ड फ्यूचर्स: 2.18% की गिरावट के साथ ₹1,58,450 प्रति 10 ग्राम  
  • सिल्वर फ्यूचर्स: 6.83% की भारी गिरावट के साथ ₹2,71,226 प्रति किलो

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2.22% गिरकर 4,574 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं चांदी में 9.18% की तेज गिरावट आई और भाव 75.74 डॉलर प्रति औंस रह गया. अमेरिका-ईरान तनाव के बावजूद बाजार में रिस्क-ऑफ सेंटिमेंट नहीं बन पाया. ब्रेंट क्रूड ऑयल 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने से महंगाई का खतरा बढ़ गया. फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना मजबूत हुई.

डॉलर इंडेक्स में आई मजबूती ने भी सोने-चांदी पर दबाव बनाया. बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद सोने की कीमतों में अब तक करीब 13 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है. बाजार में वर्तमान में उच्च उतार-चढ़ाव चल रहा है. सोने-चांदी में निवेश करने से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें.

Gold Price Silver Price 24-Carat Gold Rate 22-Carat Gold Rate Silver Rate