Singham Again worldwide box office collection day 2: अजय देवगन, रोहित शेट्टी की फिल्म ने 2 दिन में कितने कमाए

Global Bharat 04 Nov 2024 12:09: AM 1 Mins
Singham Again worldwide box office collection day 2: अजय देवगन, रोहित शेट्टी की फिल्म ने 2 दिन में कितने कमाए

Singham Again worldwide box office collection day 2: सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125.2 करोड़ रुपए का हो गया है. गौरतलब हो कि Singham Again Film को 1 नवंबर, दिन शुक्रवार, दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था. वहीं अभी Singham Again की टक्कर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiya 3) से देखने को मिल रही है.  यह फिल्म भी भूल भुलैया फ्रेंचाइजी (Bhool Bhulaiyaa Franchise) की सीक्वल है. दोनों की फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश बहुप्रतीक्षित था और सिंघम अगेन इस रेस में जीत रही है. भूल भुलैया 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹107 करोड़ रुपए बताया जा रहा है.

वहीं भारत में Singham Again फिल्म के प्रदर्शन की बात करें तो, कुल कमाई ₹86 करोड़ (नेट) है, जबकि दूसरे दिन की कमाई ₹42.5 करोड़ (नेट) बताई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) बाजीराव सिंघम (Bajirao Singham), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सिम्बा (Simba), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) डीसीपी वीर सूर्यवंशी (DCP Veer Suryavanshi), करीना कपूर (Kareena Kapoor) अवनी (Avni) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) शक्ति शेट्टी (Shakthi Shetty) की भूमिका में हैं. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ (Tiger Shroff), रवि किशन (Ravi Kishan) और श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) फिल्म की कास्ट में शामिल हैं.

बता दें कि यह फिल्म भी सुपरहिट फ्रैंचाइज़ की तीसरी सीरीज है. बता दें कि सिंघम (Singham) 2011 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें काजल अग्रवाल (Kajal Agarwal) और प्रकाश राज (Prakash Raj) मुख्य भूमिकाओं में थे. इसके बाद 2014 में सिंघम रिटर्न्स (Singham Returns) रिलीज़ हुई थी. दोनों ही प्रोजेक्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे. वहीं Singham Again में चुलबुल पांडे (Chulbul Pandey) के रूप में सलमान खान (Salman Khan) सहित अन्य स्टार्स ने धमाल मचा दिया. खासकर सलमान खान की एंट्री ने दर्शकों को और रोमांचित कर दिया है.

यह भी पढ़ेंः Bhool Bhulaiyaa 3 worldwide box office collection day 2: भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन में कांटे की टक्कर, इस फिल्म ने की 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई

Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik Aryan Ajay Devgn

Description of the author

Recent News