‘सिंघम IPS’ शिवदीप लांडे ने बनाई पार्टी, लड़ेंगे बिहार का चुनाव, जानिए कौन-कौन लड़ सकता है चुनाव

Rahul Jadaun 08 Apr 2025 05:08: PM 2 Mins
‘सिंघम IPS’ शिवदीप लांडे ने बनाई पार्टी, लड़ेंगे बिहार का चुनाव, जानिए कौन-कौन लड़ सकता है चुनाव

पटना: इनके ससुर शिवसेना (शिंदे गुट) से विधायक हैं खुद बिहार कैडर के दबंग IPS अधिकारी रहे हैं. नाम है शिवदीप लांडे. इस दबंग अधिकारी ने बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, और इसके लिए अपनी पार्टी की भी घोषणा कर दी है.

लांडे ने हिंद सेना रखा है पार्टी का नाम

शिवदीप लांड ने आखिरकार राजनीति में कदम रख ही दिया है, और इसके लिए वो किसी और पार्टी का सहारा नहीं लेंगे बल्कि अपनी खुद की पार्टी बनाई है. इस पार्टी का नाम रखा है ‘हिंद सेना’. पूर्व आईपीएस ने अपनी पार्टी की घोषणा करते ही ये भी ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य की 243 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दिया था इस्तीफा

दरअसल, शिवदीप लांडने ने अपना इस्तीफा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ही दे दिया था. उसी समय ये चर्चा थी कि लांडे राजनीति में आएंगे. चर्चाएं ये भी थीं कि वो अपने ससुर विजय शिवतारे के क्षेत्र पुरंदर विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उस समय ये नहीं हुआ, बल्कि राष्ट्रपति ने लांडे का इस्तीफा भी 117 दिन तक स्वीकार नहीं किया. माराष्ट्र मे चुनाव होने के बाद अब 13 जनवरी को लांडे का इस्तीफा स्वीकार किया गया है.

‘बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे’

शिवदीप लांडे बिहार कैडर के अधिकारी रहे हैं, बिहार की राजधानी पटना के अलावा अररिया और पूर्णिया जैसे जिलों मे भी वो SP के पद पर तैनात रहे हैं. अपनी पोस्टिंग के दौरान लांडे के एक्शन की वजह से उन्हें ‘सिंघम अधिकारी’ के नाम से भी जाना जाता था. अपनी इन पोस्टिंग्स के बाद लांडे ने राज्यपाल के ADC के पद पर भी काम किया है, हालांकि बीच में उन्हें कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में भी पोस्टिंग मिली थी, जहां वो ATS में दूसरे रैंक के अधिकारी थे. लांडे की दबंग छवि की वजह से ही बिहार के युवाओं में उनका अच्छाखासा क्रेज देखा गया था. युवाओं में लांडे काफी ज्यादा लोकप्रिय थे. और अब जब उन्होंने अपनी पार्टी बनाई है तो इसका भी पूरा फोकस बिहार पर ही है.

ये लोग लड़ सकते हैं पार्टी से चुनाव

शिवदीप लांडे का पूरा फोकस बिहार के युवाओं पर ही है, यही वजह है कि उन्होंने कहा है कि- मैं बाहर छोड़ कर नहीं जाऊंगा. यहीं चुनाव लड़ कर युवाओं के हित में काम करूंगा. अपनी पार्टी के नाम का ऐलान करते हुए भी लांडे ने कहा था कि “मेरी पार्टी और मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. जो भी बिहार में बदलाव लाना चाहता है या जो बिहार में बदलाव चाहता है, उसका पार्टी में स्वागत है. बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं.

कई पार्टियों ने दिया था ऑफर

पार्टी का ऐलान करने के दौरान शिवदीप लांडे ने बताया कि “कई राजनीतिक दलों ने मुझे राज्यसभा भेजने, मंत्री बनाने और मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन मैं बिहार में बदलाव लाना चाहता हूं, इसलिए मैंने नई पार्टी बनाने का फैसला किया.”

हालांकि इस नई पार्टी के साथ ये अधिकारी से नेता बने लांडे कितना बदलाव कर पाएंगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा, क्योंकि उनसे पहले प्रशांत किशोर ने भी बिहार में अपनी पार्टी बनाई है. ऐसे में ये दो नई पार्टियां पुराने नेताओं को आगामी चुनाव में कितनी तकलीफ देंगे ये विधानसभा चुनाव के समय ही पता चलेगा, लेकिन ये बात साफ है कि अगर लांडे जब SP थे वही क्रेज राजनीति में आने के बाद भी युवाओं में छाया रहा तो बड़े दलों को ये नई पार्टी बड़ा झटका दे सकती है.

shivdeep lande singham ips shivdeep lande shivdeep lande forms party bihar politics

Recent News